Advertisment

UP News : गर्भवती से बोली महिला डॉक्‍टर, तुम मुसलमान हो, मैं तुम्‍हें नहीं देख सकती

यूपी के जौनपुर में एक गर्भवती को देखने से महिला डॉक्‍टर ने केवल इसलिए मना कर दिया, क्‍योंकि वह मुस्लिम थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जानें पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
05 a3

वीडियो से लिया गया पी‍ड़‍िता का चित्र। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। डॉक्‍टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, लेकिन अगर वही डॉक्‍टर किसी मरीज को देखने से केवल इसलिए मना कर दे कि उसका धर्म दूसरा है, तो क्‍या कहा जा सकता है? कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है यूपी के जौनपुर से। यहां एक गर्भवती को देखने से महिला डॉक्‍टर ने केवल इसलिए मना कर दिया, क्‍योंकि वह मुस्लिम थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

संजय सिंह का तंज, मोदी-योगी के सपनों का 'न्यू इंडिया' है

इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी सोशल मीडिया एक्‍स पर शेयर किया है। संजय सिंह ने कहा कि जिस डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, उसने धर्म पूछकर इलाज करने से मना कर दिया। तंज कसते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद ने कहा कि यही तो मोदी-योगी के सपनों का 'न्यू इंडिया' है।

क्‍या है वीडियो में

वीडियो में गर्भवती महिला शमा परवीन बता रही हैं कि वह यहां अस्‍पताल में डिलीवरी के लिए आई हैं, लेकिन महिला डॉक्‍टर ने उनसे कहा कि वह मुसलमान हैं और मैं उन्‍हें नहीं देख सकती। शमा ने कहा, 'मैं बेड पर जाकर लेटी भी थी, लेकिन महिला डॉक्‍टर ने नहीं देखा, उन्‍होंने नर्स से कहा कि इसे ऑपरेशन थियेटर में मत भेजना, मैं इसे नहीं देखूंगी।' शमा ने बताया, 'महिला डॉक्‍टर ने एक और मुस्लिम महिला मरीज को देखने से मना कर दिया।'

Advertisment

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : UP News : संभल में मस्जिद तोड़े जाने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बोले, धर्म-विशेष को टारगेट किया जा रहा

यह भी पढ़ें : UP News: नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय हाउस अरेस्ट, सपा डेलीगेशन को बरेली जाने से रोका

यह भी पढ़ें : Bareilly Violence : तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस के बारातघर पर चला बुलडोजर, फरहत का मकान भी सील

Advertisment

latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | brajesh pathak | Brajesh Pathak news | Deputy CM Brajesh Pathak | sanjay singh news | sanjay singh statement | sanjay singh 

sanjay singh sanjay singh statement sanjay singh news Deputy CM Brajesh Pathak Brajesh Pathak news brajesh pathak up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news
Advertisment
Advertisment