Advertisment

UP News : संभल में मस्जिद तोड़े जाने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बोले, धर्म-विशेष को टारगेट किया जा रहा

संभल में सरकारी जमीन पर बने अवैध मैरिज हॉल व मस्जिद तोड़े जाने पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्‍जा केवल वहीं पर नहीं है और जगह भी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की मंशा धर्म विशेष को टारगेट करने की है।

author-image
Vivek Srivastav
04 a3

मस्जिद तोड़ते मजदूर व सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी के संभल जिले में तालाब की जमीन पर बने अवैध मैरिज हॉल और मस्जिद को तोड़े जाने का मुद्दा सियासी शक्‍ल अख्तियार करता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा है कि प्रदेश में धर्म विशेष को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्‍जा केवल वहीं पर नहीं है और जगह भी है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की मंशा धर्म विशेष को टारगेट करने की है। सपा सांसद ने कहा कि पुलिस-प्रशासन इन कामों में अपना समय नष्‍ट कर रहा है, जबकि उसके जिम्‍मे और भी कई अहम काम हैं।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह ही मैरिज हॉल और मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि वह चाहे तो इस आदेश के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में अपील कर सकते हैं।  

बरेली में लोगों पर जुल्‍म व ज्‍यादती हो रही है

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से भी रोक दिया गया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि बरेली में लोगों के साथ नाइंसाफी हो रही है, उन पर जुल्‍म व ज्‍यादती हो रही है, वहां के लोग भी देश के ही नागरिक हैं, फ‍िर भी बरेली में कई लोगों को जेल भेज दिया गया और कई लोगों को भेजने की तैयारी है। सपा सांसद ने कहा कि पुलिस-प्रशासन कह रहा है कि बरेली में हालात सामान्‍य हैं, अगर सामान्‍य हैं तो जाने क्‍यों नहीं दिया जा रहा है। बर्क ने कहा कि बरेली में पुलिस प्रशासन कुछ छिपाना चाहता है। उन्‍होंने कहा कि बरेली में पिछले दिनों हुए उपद्रव की उचित जांच पड़ताल के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए।

इधर, लखनऊ में सपा नेता माता प्रसाद पांडेय का बरेली जाना भी कैंसिल हो गया है। पुलिस प्रशासन ने सुबह ही उन्‍हें घर में नजरबंद कर दिया था। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे और बरेली जाने की अगली तारीख पर चर्चा भी करेंगे। 

यह भी पढ़ें : UP News: नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय हाउस अरेस्ट, सपा डेलीगेशन को बरेली जाने से रोका

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: लखनऊ पुलिस की अनूठी पहल, रावण दहन के साथ चला साइबर जागरूकता अभियान

यह भी पढ़ें: Crime News: देहरादून से अफीम तस्करी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय तस्कर सहारनपुर में गिरफ्तार, 10 किलो 104 ग्राम अफीम बरामद

sambhal news | Sambhal News Today | Ziaur Rahman bark | samajwadi party | akhileshyadav | Akhilesh Yadav | up police | UP Police Action | bareilly news | bareilly news in hindi | bareilly news latest update | Bareilly news today | Bareilly news update 

Advertisment
Bareilly news update Bareilly news today bareilly news latest update bareilly news in hindi bareilly news UP Police Action up police Akhilesh Yadav akhileshyadav samajwadi party Ziaur Rahman bark Sambhal News Today sambhal news
Advertisment
Advertisment