नगर निगम मुख्यालय
लखनऊ के लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों की शिकायतों पर सुनवाई की गई और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें कर निर्धारण से जुड़ी रहीं। कुल मिलाकर आठों जोनों से प्राप्त शिकायतों में कर संबंधी 45 प्रकरण और अतिक्रमण की 1 शिकायत दर्ज की गई।
जोन 6 में सबसे अधिक समस्याएं
शनिवार को संपन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में नागरिक अपनी फरियाद लेकर निगम के सामने पहुंचे। इस दौरान सबसे अधिक समस्याएं लखनऊ के ज़ोन 6 से प्राप्त हुई। नगर निगम जोन-1में कुल 6 कर से संबंधित शिकायत दर्ज हुई। जोन-2 में 3 कर से जुड़ी समस्याएं लेकर फरियादी पहुंचे। जोन-3 में 4 कर से संबंधित समस्याएं सामने आई। वहीं। जोन-4 में महज़ 1 कर से जुड़ी शिकायत प्राप्त हुई। इसी तरह जोन-5 में 6 कर से जुड़ी और 1 अतिक्रमण से जुड़ी शिकायत रिकॉर्ड की गई और जोन-6 में सबसे अधिक 10 शिकायतें दर्ज की गई। वहीं जोन-7 में 7 कर से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई और जोन-8 में 8 कर से जुड़ी शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे।
प्रमुख निस्तारित प्रकरण
सुनवाई के दौरान कई कर प्रकरणों का समाधान करते हुए नागरिकों को बड़ी राहत दी गई। राकेश कुमार (यहियागंज, वार्ड नेता सुभाष चंद्र बोस) का GIS वार्षिक मूल्य ₹21,600 से घटाकर ₹7,920 कर दिया गया। इस तरह राजेंद्र सिंह (कबाड़ियापुरवा, वार्ड मनकामेश्वर मंदिर) का GIS मूल्य ₹10,800 से घटाकर ₹5,940 किया गया। वहीं उपेंद्र सिंह (सिंधु नगर, वार्ड चित्रगुप्त नगर) का GIS मूल्य ₹5,625 से घटाकर ₹4,464 किया गया।
महापौर ने दिए निर्देश
महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस जनता और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है।
सोने जैसी बिजली कंपनियोंं को पीतल के भाव बेच रही सरकार- उपभोक्ता परिषद
Crime News : पति से विवाद के बाद पत्नी ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या
UP News : अखिलेश यादव ने पूछा, GST थोपने का फैसला किसकी सलाह पर लिया था?
UP News : विशेष धार्मिक महत्व वाले 'अहिच्छत्र' का दो करोड़ से होगा कायाकल्प