Advertisment

UP News : अखिलेश यादव ने पूछा, GST थोपने का फैसला किसकी सलाह पर लिया था?

सपा मुखिया ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जीएसटी ने व्यापार और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। सरकार बताए कि जनता और व्यापारियों पर जीएसटी थोपने का फैसला किसकी सलाह पर लिया था?

author-image
Vivek Srivastav
06 sep 1h

कन्‍नौज में मीडिया से मुखातिब अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर जनता में भाजपा से भारी नाराजगी है। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं सब बर्बाद कर दिया। शनिवार को कन्‍नौज में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी(samajwadi party), दोषपूर्ण जीएसटी और भारी टैक्स का मामला लंबे समय से उठा रही है। दोषपूर्ण जीएसटी के कारण महंगाई बहुत बढ़ गई है। आखिरकार सरकार को जीएसटी की खामियों को स्वीकार करना पड़ा। जीएसटी(GST) ने व्यापार और व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। सरकार( bjp government) बताए कि जनता और व्यापारियों पर जीएसटी थोपने का फैसला किसकी सलाह पर लिया था?

भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए

अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। लोगों को बिजली महंगी मिल रही है। पढ़ाई और इलाज महंगा हो गया है। भाजपा सरकार की महंगाई से गरीब, किसान, मध्यम वर्ग परेशान हो गया है।

भाजपा सरकार की विदेश नीति असफल

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की विदेश नीति को असफल बताते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल है। चीन भरोसे लायक नहीं है।  चीन ने भारत को कई बार धोखा दिया है। हमारी जमीन पर कब्जा किया है। ऑपरेशन सिंदूर में भी चीन ने पाकिस्तान की मदद की। उसकी नजर भारत की जमीन और कारोबार पर है। उसी चीन से भाजपा सरकार व्यापार बढ़ा रही है। सरकार को चीन से सावधान रहना चाहिए। वोट चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वोट चोरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। चुनाव आयोग ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

यह भी पढ़ें- नौकरशाही के शिकंजे में बिजली विभाग, 25 साल में 1 लाख करोड़ का घाटा

Advertisment

यह भी पढ़ें : अखिलेश क्यों बोले एक आइएएस ने कराया था वह कांड, मैं उसे भूल नहीं सकता

यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन में लागू होगा वर्टिकल सिस्टम, 30 प्रतिशत कम हो जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी

यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | bjp govt

bjp govt bjp government bjp up news hindi UP news 2025 up news latest up news GST samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment