/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/13/barsaat-2-2025-07-13-08-45-10.jpeg)
लखनऊ में शनिवार को जमकर बारिश हुई। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ में शनिवार सुबह हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा, रुक-रुककर रातभर बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक बनी रही, जिसका अहसास रविवार सुबह भी है। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी लखनऊ में बारिश होने की संभावना है। साथ ही तापमान में भी बहुत ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि बीच में कभी-कभी हल्की धूप भी निकलेगी। गर्मी और उमस से लोगों को निजात रहेगी। इससे पहले शनिवार को सुबह के समय लखनऊ में जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आई। दिनभर लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
आने वाले पांच दिनों का तापमान | |
दिन | अधिकतम\न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में) |
14 जुलाई | 32\27 |
15 जुलाई | 31\28 |
16 जुलाई | 31\28 |
17 जुलाई | 31\28 |
18 जुलाई | 33\28 |
शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के चलते मौसम सुहाना बना रहा ओर गर्मी व उमस से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ा। रविवार को भी प्रदेश के अनेक जिलों में कहीं भारी बारिश और कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि कुछ हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने की आशंका है।
आज यहां हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सहारनपुर, शामली, झांसी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, औरैया, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Crime News: एयरपोर्ट से फरार साइबर ठग अर्श इंदौर से गिरफ्तार, गुजरात पुलिस ले गई साथ