Advertisment

Good News : यूपी पुलिस में 4543 दरोगा पदों पर भर्ती जल्द, प्रक्रिया अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश में युवाओं को दरोगा बनने का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) के 4543 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

author-image
Shishir Patel
एडिट
police

पुलिस भर्ती।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।यूपी पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी भरी खबर है। चूंकि पुलिस भर्ती से पहले दरोगाओं की भर्ती करने की तैयारी चल रही है । उप निरीक्षक (SI) के 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती का नोटिफिकेशन अगले माह तक जारी किए जाने की संभावना है।

सिपाही से पहले दरोगा भर्ती को दी जा रही प्राथमिकता 

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने पहले ही पुलिस विभाग में कुल 24 हजार पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी है। इसमें 19220 सिपाही और 4543 उप निरीक्षक (दरोगा) पद शामिल हैं। हालांकि सिपाही भर्ती प्रक्रिया में कुछ तकनीकी बिंदुओं पर शासन की स्वीकृति लंबित होने के कारण फिलहाल दरोगा भर्ती को प्राथमिकता दी जा रही है।राज्य सरकार ने इस बार उप निरीक्षक भर्ती में उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का फैसला लिया है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिलेगा।

कारागार विभाग में भी 2833 जेल वार्डर पदों पर होगी सीधी भर्ती 

इसके साथ ही कारागार विभाग में 2833 जेल वार्डर पदों पर भी सीधी भर्ती प्रस्तावित है। हालांकि, इस भर्ती का नोटिफिकेशन भी अप्रैल में प्रस्तावित था लेकिन प्रक्रिया में देरी बनी हुई है। जेल विभाग में नई जेलों में स्टाफ की तैनाती के लिए यह भर्ती अहम मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश के हजारों युवाओं की निगाहें अब इस भर्ती प्रक्रिया पर टिकी हैं। चूंकि साठ हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होने के बाद से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने भी विभाग में खाली पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश जारी किया है।

इन पदों पर की जाएगी भर्ती 

नागरिक पुलिस: 4242 पद

पीएसी महिला वाहिनी (नागरिक पुलिस): 106 पद

सशस्त्र पुलिस: 135 पद

विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ): 60 पद

इन सभी पदों पर भर्ती सीधी प्रक्रिया के तहत होगी और परीक्षा व अन्य चरणों की विस्तृत रूपरेखा भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाएगी। इस बार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी उपायों को भी अपनाने की तैयारी की जा रही है।

Upnews | Police

अब ज्यादा दिन युवाओं को नहीं करना होगा इंतजार 

Advertisment

पुलिस और दरोगा बनने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना होगा। बताया जा रहा है कि सबसे पहले दरोगा की भर्ती होगी, चूंकि 24 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। इसके बाद पुलिस की भर्ती की जाएगी। इसलिए युवा अभी से ही तैयारी करने में जुट जाए, क्योंकि नोटिफिकेशन अगले माह ही जारी हो सकता है। आयु सीमा में छूट मिलने से जिनकी उम्र निकल गई थी उनके सामने नई उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़ें :Crime News: नदी में नहाने गया युवक डूबा, दूसरे दिन शव भुइयन माता मंदिर के पास उतराता मिला

यह भी पढ़ें :UP News : नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के काम करने की छूट

यह भी पढ़ें :अब पढ़ाई में कमजोर बच्चों को आसानी से पहचान सकेंगे शिक्षक, लेक्साइल से मिलेगी मदद

Advertisment
news Upnews Police
Advertisment
Advertisment