Advertisment

हनुमान जी पर शोध के लिए रामाशीष को मिला बड़ा सम्मान, ​अमेरिका में मिली डॉक्टरेट की उपाधि

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि हनुमान जी पर किया गया यह शोध 'अष्ट सिद्धि और नव निधियों' के गूढ़ तत्वों को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उजागर करता है।

author-image
Deepak Yadav
ramashish rai

हनुमान जी पर शोध के लिए रामाशीष को डॉक्टरेट की उपाधि Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को अमेरिका स्थित योगा यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका-फ्लोरिडा की ओर से डॉक्टरेट (Ph.D.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह उपाधि उन्हें 'अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता हनुमान जी' विषय पर किए गए शोध के लिए दी गई है। यह सम्मान उनके गहरे आध्यात्मिक ज्ञान और शोध शील व्यक्तित्व को दर्शाता है। साथ ही भारतीय संस्कृति और धर्म परंपरा को वैश्विक स्तर पर मिल रही पहचा और सम्मान का प्रमाण भी है।

रालोद नेताओं ने दी बधाई 

राष्ट्रीय लोकदल ने रामाशीष राय को उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के लिए गौरव का विषय है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने कहा कि हनुमान जी पर किया गया यह शोध 'अष्ट सिद्धि और नव निधियों' के गूढ़ तत्वों को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में उजागर करता है। साथ ही विश्व पटल पर भारतीय अध्यात्म की सार्थक व्याख्या करता है। उन्होंने कहा कि रामाशीष राय का यह योगदान केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का भी माध्यम है। रालोद नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके इस योगदान को पार्टी के लिए एक प्रेरणा बताया।

यह भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूलों के विलय पर शिक्षकों में उबाल, आठ जुलाई को आंदोलन का ऐलान

Advertisment

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज

यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन का नया प्लान : कम लागत में बिजली कंपनियों के निजीकरण की गढ़ रहा नई कहानी

Advertisment
Advertisment