Advertisment

Lucknow News : सहारा शहर विरोध के बीच सील, नगर निगम ने जड़े ताले

नगर निगम ने सोमवार को कर्मचारियों के विरोध के बीच सहारा शहर को सील कर दिया। अधिकारियों ने तय जगहों को सील कर अपने ताले लगा दिए। सीलिंग का कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया। उनकी निगम की टीम से तीखी बहस हुई।

author-image
Deepak Yadav
sahara city seal nagar nigam

नगर निगम ने सहारा शहर किया सील Photograph: (Google)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम ने सोमवार को कर्मचारियों के विरोध के बीच सहारा शहर को सील कर दिया। अधिकारियों ने तय जगहों को सील कर अपने ताले लगा दिए। सीलिंग का कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया। उनकी निगम की टीम से तीखी बहस हुई। कार्रवाई के खिलाफ कर्मचारियों ने सड़क पर आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर निगम प्रशासन भारी पुलिस बल लेकर पहुंचा है। सहारा शहर के अंदर गहमागहमी का माहौल है। नगर निगम की टीम सीलिंग की कार्रवाई कर रही है। 

नगर निगम पर पक्षपात का आरोप

दो अक्टूबर को सहारा श्री की पत्नी स्वप्ना सहित पूरा परिवार राय पिछले गेट से कोठी छोड़कर भाग गया था। 
इसके बाद से सहारा शहर के कर्मचारी बकाया वेतन का भुगतान समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान एक महिला कर्मचारी ने नगर निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा, कुछ परिवार अब भी अंदर रह रहे हैं। उन्हें बाहर नहीं निकाला जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वह पिछले 25 साल से यहां काम कर रहे हैं। 2012 से करीब 800 कर्मचारियों का वेतन बकाया है। पीएफ और ग्रेच्युटी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके सभी भुगतान नहीं होते, वहां यहां से नहीं हटेंगे। 

नगर निगम ने तीन दिन की दी थी मोहलत

नगर निगम ने साल 1994 में आवासीय योजना विकसित करने के लिए सहारा इंडिया हाउसिंग लिमिटेड को 170 एकड़ जमीन 30 साल की लीज पर दी थी। तब से अब तक पांच बार नगर निगम की ओर से नोटिस दिया गया लेकिन सहारा की तरफ से टाल मटोल किया जाता रहा। इस पर नगर निगम ने जमीन वापस लेने की कार्रवाई शुरू की। सहार शहर प्रबंधन को जगह खाली करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी थी। उसी के तहत आज सहारा शहर सील कर दिया।

Lucknow Nagar Nigam | sahara city seal

Advertisment

यह भी पढ़ें- बिजली निजीकरण पर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी मीट का होगा देशव्यापी विरोध, NCCOEEE ने किया प्रदर्शन का ऐलान

यह भी पढ़ें- पुरानी दर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत उपभोक्ताओं पर भारी, UPPCL के खिलाफ नियामक आयोग में याचिका दायर

यह भी पढें टेनिस कोर्ट पर अर्णव और देवांश का दबदबा, दोहरे खिताब किए अपने नाम

Advertisment

यह भी पढ़ें- खुले ट्रांसफार्मर और झूलते तार देख भड़के ऊर्जा मंत्री, बोले- हर गली-चौराहा हो बिजली खतरे से सुरक्षित

Lucknow Nagar Nigam
Advertisment
Advertisment