Advertisment

Corona Cases : लखनऊ में कोरोना ने लगाया अर्धशतक, दुधमुंही बच्ची समेत 7 नए सं​क्रमित मिले

राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ रहे हैं। बीते 24 घंटे में लखनऊ में सात नए कोराना संक्रमित मिले हैं। इनमें छह माह की बच्ची, एक किशोरी, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
seven new corona cases lucknow

लखनऊ में करोना के 7 नए मरीज मिले Photograph: (social media)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में कोरोना  (Corona) के मामले तेजी से बढ रहे हैं। लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या 50 हो चुकी है। इनमें 27 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें छह माह की बच्ची, एक किशोरी, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। 

Advertisment

हाथ मिलाने से बचें

डॉक्टरों ने इन सभी में लक्षण आने पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और किसी से हाथ मिलाने से बचें।

इनकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Advertisment

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनबी सिंह ने के अनुसार, नए मरीजों में रहीमाबाद निवासी लड़की (12 वर्ष) , विक्रम नगर में 6 माह की बच्ची, चिनहट के प्रेम नगर निवासी महिला (45 वर्ष), गोमती नगर के विवेक खंड में रहले वाली महिला (49 वर्ष), चौक के पुरुष (29 वर्ष) , कैसरबाग निवासी महिला (26 वर्ष) और 48 वर्ष के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  संक्रमितों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।  

यह भी पढ़ें- महंगा पड़ा डीएम से पंगा, शासन ने किया कानपुर के CMO को सस्पेंड

यह भी पढ़ें- यूपी में जुलाई का राशन 20 जून से बंटेगा, 35 किलो मुफ्त अनाज और 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

Advertisment

यह भी पढ़ें- UP Tarrif Shock : बिजली के दाम बढ़ें तो घरेलू उपभोक्ताओं को लगेगा तगड़ा झटका

Advertisment
Advertisment