Advertisment

ब्राह्मणों के डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

आज की बैठक को सपा के रणनीतिकारों ने खास महत्व दिया है। लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित एसएसके टॉवर में संतोष पाण्डेय के दफ्तर पर ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है।

author-image
Anupam Singh
akhilesh

फाइल फोटो।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अब ब्राह्मणों के बीच डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में जुट गए हैं। इटावा कांड के बाद पार्टी को ब्राह्मण समाज की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनज़र अखिलेश यादव आज दोपहर 2 बजे सुल्तानपुर रोड स्थित एसएसके टॉवर में ब्राह्मण नेता संतोष पाण्डेय के ऑफिस में 'चाय पर चर्चा' के बहाने संपर्क साधेंगे।

क्या है मामला?

हाल ही में इटावा जिले में हुई एक विवादित घटना में ब्राह्मण समुदाय के लोगों की नाराजगी सामने आई थी। आरोप है कि सपा के कुछ स्थानीय नेताओं की भूमिका और पुलिस प्रशासन के रवैये ने समुदाय में असंतोष को हवा दी। बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लपकते हुए सपा पर ब्राह्मण विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

ब्राह्मण वोट बैंक की चिंता

ब्राह्मण मतदाता उत्तर प्रदेश में लगभग 10-13% हैं और राजनीतिक दलों के लिए ये वर्ग निर्णायक भूमिका में रहा है। सपा को लगता है कि यदि नाराजगी को अभी नहीं संभाला गया तो यह आगामी चुनावों में नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में ब्राह्मण नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें कर सपा अपना पक्ष स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है।

सुल्तानपुर रोड पर चाय पर चर्चा

आज की बैठक को सपा के रणनीतिकारों ने खास महत्व दिया है। लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित एसएसके टॉवर में संतोष पाण्डेय के दफ्तर पर ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है। अखिलेश यादव इस मौके पर सॉफ्ट भाषा और संवाद के ज़रिए यह संदेश देना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी किसी जाति के खिलाफ नहीं है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- यूपी की सांस्कृतिक विरासत को नयी उड़ान देने निकले युवा कलाकार, भातखंडे में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

यह भी पढ़ें : लखनऊ में कोरोना संक्रमित 2 नए मरीज मिले, 20 एक्टिव केस

यह भी पढ़ें  : नियामक आयोग की चौखट पर अदाणी, फिर भी नजरें बिजली कंपनियों की बोली पर

यह भी पढ़ें : जेल की धमकी पर फूटा बिजली कर्मियों का गुस्सा, 27 जून को मनाएंगे चेतावनी दिवस

latest lucknow news in hindi local news lucknow Lucknow
Advertisment
Advertisment