Advertisment

नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन 26 जून को, चुने जायेंगे 6 नए सदस्य

अधिवेशन का उद्देश्य कार्यकारणी समिति में रिक्त पदों को भरना है। जिसके तहत 6 नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। महापौर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि अधिवेशन के दौरान सभी संबंधित औपचारिकताओं को विधिवत रूप से पूरा किया जाए।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
Nagar Nigam

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम में कार्यकारणी समिति के सेवानिवृत्त हो चुके 6 सदस्यों की रिक्तियों को भरने के लिए सदन का एक विशेष अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह अधिवेशन 26 जून को सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय लालबाग स्थित त्रिलोक नाथ सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महापौर सुषमा खर्कवाल की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

6 नए सदस्यों की होगी नियुक्ति

अधिवेशन का उद्देश्य कार्यकारणी समिति में रिक्त पदों को भरना है। जिसके तहत 6 नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। महापौर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि अधिवेशन के दौरान सभी संबंधित औपचारिकताओं को विधिवत रूप से पूरा किया जाए। बैठक में शामिल होने वाले सभी पार्षदों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही अधिवेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि अधिवेशन के दौरान पार्षदों, नामित सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति सभा में उपस्थित न हो। इस दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र या अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं को लाने की अनुमति नहीं होगी। 

यह सदस्य हो गए रिटायर

एक जून को रिटायर होने वाले छह सदस्यों में भाजपा के गिरीश गुप्ता (कार्यकारिणी उपाध्यक्ष), अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रंजीत सिंह व सपा के सुरेंद्र बाल्मीकि शामिल हैं। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता भी रिटायर हो गए हैं। इस बार भी उपाध्यक्ष भाजपा का ही चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि अभी 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के10 और सपा के दो सदस्य हैं। सदन में 110 निर्वाचित पार्षदों में भाजपा के 80 पार्षद हैं।

कार्यकारिणी में ये बचे सदस्य

नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद जो छह सदस्य रह गए हैं उनमें भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी शामिल हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Health News : भीषण गर्मी ने बढ़ाई बीमारियां, बलरामपुर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

यह भी पढ़ें-Electricity : प्रचंड गर्मी में यूपी के 1 करोड़ उपभोक्ताओं को झटका, 19 जिलों में ये हेल्पलाइन सेवा बनी शोपीस

यह भी पढ़ें :UP News: राहुल गांधी पर क्‍यों निशाना साधा ओम प्रकाश राजभर ने?

Advertisment

यह भी पढ़ें :Lucknow Weather report: राजधानी लखनऊ में अभी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम

Advertisment
Advertisment