लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। श्री राम चंद्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस ध्यान के वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक कमलेश डी पटेल दाजी रविवार को लखनऊ पहुंचेंगे। हार्टफुलनेस संस्था विश्व के 160 से अधिक देशों में ध्यान के माध्यम से मानव सेवा में नि:शुल्क प्रयासरत है। दाजी आध्यात्मिक गुरुओं की एक शताब्दी पुरानी परम्परा में चौथे हैं। वर्ष 2023 में उन्हें आध्यात्मिकता में विशिष्ट सेवा के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। मार्च 2024 में उन्हें शांति स्थापना और आस्था के लिए राष्ट्रमंडल का वैश्विक राजदूत नामित किया गया।
विश्वभर में नि:शुल्क ध्यान सेवा
हार्टफुलनेस संस्था विश्व के 160 से अधिक देशों में ध्यान के माध्यम से मानव सेवा में नि:शुल्क प्रयासरत है। दाजी आध्यात्मिक गुरुओं की एक शताब्दी पुरानी परम्परा में चौथे हैं। वर्ष 2023 में उन्हें आध्यात्मिकता में विशिष्ट सेवा के लिए भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। मार्च 2024 में उन्हें शांति स्थापना और आस्था के लिए राष्ट्रमंडल का वैश्विक राजदूत नामित किया गया।
विलुप्त हो रहे पौधों को मिल रही नई जिंदगी
दाजी पर्यावरणविद् भी हैं। उनके मार्गदर्शन में फॉरेस्ट बाय हार्टफुलनेस कार्यक्रम लुप्तप्राय प्रजातियों के पौधों को संरक्षित एवं बढ़ोत्तरी के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने इंटरनेशनल बेस्टसेलर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें द हार्टफुलनेस वे, डिजाइनिंग डेस्टिनी, द विज़्डम ब्रिज, स्पिरिचुअल एनाटॉमी और नवीनतम द पावर ऑफ पैराडॉक्स प्रमुख हैं।
यह भी पढ़ें- शिक्षा के मंदिरों में लगी योग की पाठशाला, करो योग-रहो निरोग का गूंजा नारा
यह भी पढ़ें- लखनऊ के इन इलाकों में आज नहीं चलेंगे एसी-कूलर, सात घंटे बिजली रहेगी गायब
यह भी पढ़ें- निजीकरण से पहले खुला वित्तीय खामियों का पिटारा, आयोग ने सरकार भेजी रिपोर्ट, पावर कारपोरेशन में हड़कंप