Advertisment

Lucknow News: काकोरी में छुट्टा सांड़ ने बुजुर्ग किसान पर किया हमला, हालत नाजुक

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के खानपुरमऊ गांव में शुक्रवार सुबह 70 वर्षीय किसान राम भरोसे यादव पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। बुजुर्ग किसान को कई बार पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

author-image
Shishir Patel
Stray Bull Attack

सांड के हमले से घायल किसान।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  राजधानी के काकोरी क्षेत्र के खानपुरमऊ गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान राम भरोसे यादव पर एक छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। वह सुबह लगभग नौ बजे अपने बाग में टहलने गए थे। इसी दौरान अचानक वहां पहुंचे सांड़ ने उन्हें कई बार जमीन पर पटक दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।

ग्रामीणों ने किसी तरह से सांड काे भगाया, तब जाकर बची जान 

घटना के बाद आसपास मौजूद किसानों ने किसी तरह उन्हें सांड़ से बचाया और परिजनों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी कमर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। बेटे दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि सांड़ ने उनके पिता पर लगातार हमला किया, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश 

इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशुओं की वजह से खेती-बाड़ी और लोगों की जान दोनों खतरे में पड़ी हुई हैं। ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने कहा कि खेतों में काम करना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। फसलें छुट्टा पशुओं से बचाना तो मुश्किल है ही, अब इंसानों की जान पर भी खतरा मंडराने लगा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि अगर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो किसानों की खेती और जीवन दोनों पर संकट उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें: UP News : भानवी सिंह का दावा, राजा भैया ने अपने ही घर में चलाई थी गोली, बाल बाल बची थी बेटी!

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: नगराम में लापता युवक का नाले में मिला शव , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें: Crime News: ठाकुरगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, लैपटॉप व नकदी बरामद

यह भी पढ़े : Crime News: अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Advertisment
Lucknow news
Advertisment
Advertisment