Advertisment

महिला उत्पीड़न पर सख्त रुख, तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश : डॉ. बबीता सिंह चौहान

बाराबंकी दौरे पर महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को महिला उत्पीड़न मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा, मातृत्व सेवाओं पर विशेष जोर दिया।

author-image
Shishir Patel
Women Commission

डॉ. बबीता सिंह चौहान

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह चौहान ने गुरुवार को बाराबंकी दौरे पर महिलाओं की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। डीआरडीए सभागार में आयोजित जनसुनवाई में 13 महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। डॉ. चौहान ने कहा कि किसी भी पीड़िता की फरियाद अनसुनी नहीं रहेगी और अंतिम महिला तक न्याय पहुंचाना आयोग की प्राथमिकता है।

महिलाओं के रोजगार और कौशल विकास पर जोर

डॉ. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर जैसे हुनरमंद प्रशिक्षणों से महिलाओं को जोड़ने और विशेष कौशल विकास केंद्र खोलने की बात कही।ई-रिक्शा में छेड़छाड़ की घटनाओं पर गंभीरता जताते हुए उन्होंने हर वाहन पर चालक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित करने का आदेश दिया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 व 181 की समीक्षा कराने और थानों में महिला डेस्क को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

पुलिस की सराहना और मातृत्व सेवाओं पर फोकस

सभा के दौरान डॉ. चौहान ने मंच से पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए ताली बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्यवस्था सुधारने, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने तथा आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को और संवेदनशील बनाने की आवश्यकता बताई।

कानूनी जागरूकता और त्वरित निस्तारण का वादा

घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और कार्यस्थल पर शोषण जैसी समस्याओं पर कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित करने की घोषणा की गई। डॉ. चौहान ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण फास्ट ट्रैक मोड पर कराया जाएगा।

जेल और अस्पताल का निरीक्षण

Advertisment

दौरे के दौरान डॉ. चौहान ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया और प्रसूताओं को स्वच्छता बेबी किट व फल वितरित किए। इसके बाद जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियों से मुलाकात की, उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा जेल परिसर में आम का पौधा रोपा। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर बछड़ों को बिस्किट भी खिलाए। व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने जेल प्रशासन की सराहना की।

UPPCL : मध्यांचल निदेशक वाणिज्य का कार्यकाल फिर बढ़ा, बिल नहीं देने पर पांच बिलिंग एजेंसियों को चेतावनी

Advertisment

शहर में बढ़ेगी हरियाली : कुकरैल नदी के किनारे 24 एकड़ में 'उर्मिला वन' होगा विकसित, मियावॉकी पद्धति से लगेंगे पौधे

Crime News : पड़ोसी की बेटी को बदनाम करने के लिए नाबालिग ने बनाई फर्जी इंस्टा आईडी, 12 लड़कियों की तस्वीरों पर अश्लील कमेंट कर मचाया हड़कंप

UP News : अखिलेश का तंज, भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं

Lucknow Crime
Advertisment
Advertisment