Advertisment

UP News : अखिलेश का तंज, भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के कारनामों और वोट चोरी की चर्चा आम जनता में है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में नौकरी, रोजगार खत्म हो गया है। सरकार नौजवानों को विदेश में रोजगार का झांसा दे रही है।

author-image
Vivek Srivastav
28 aug 4

सपा मुख्‍यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के कारनामों और वोट चोरी की चर्चा आम जनता में है। भ्रष्टाचार, लूट बेइमानी चरम पर है। इस सरकार में जल-जीवन-मिशन से लेकर कई विभागों में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं। बिजली संकट से प्रदेशवासी परेशान है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम हत्या, लूट की घटनाएं कर रहे हैं। नौकरी, रोजगार भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में नौकरी, रोजगार खत्म हो गया है। सरकार नौजवानों को विदेश में रोजगार का झांसा दे रही है। भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं है। नौजवान, किसान, व्यापारी संकट में है। प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए किसान धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर है। किसानों को खाद के बजाय लाठियां मिल रही है। खाद के लिए किसानों का आंदोलित होना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। इस सरकार में किसान, नौजवान बेबस और लाचार है।

भाजपा हर मोर्चे पर फेल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी है। आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बीमार बना दिया है। विकास के कार्य ठप्प है। प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान हुआ। बाढ़ पीड़ितों की सरकार ने कोई मदद नहीं की। जनता भाजपा के लूट और झूठ को समझ गयी है। इस सरकार के अब गिने-चुने दिन बचे है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को हटाकर इस भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर देगी।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सांसद देवेश शाक्य, सांसद मोहिबुल्ला नदवी, सांसद छोटे लाल खरवार, विधायकगण शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, आशु मलिक, फहीम इरफान, डाक्टर्स और एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Crime News : बंद घर से दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी, अंदर भरा मिला कूड़ा और दुर्गंध, कुत्ते भी बंद मिले

यह भी पढ़ें: गणेशोत्सव पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन आज से लागू,जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Advertisment

यह भी पढ़ें: यूपी में चार आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Akhilesh Yadav | Akhilesh vs EC | samajwadi party | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

up news hindi UP news 2025 up news latest up news samajwadi party Akhilesh vs EC Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment