Advertisment

Crime News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लगातार स्कूटी से कर रहा था पीछा

लखनऊ के थाना महानगर पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने वाले आरोपी गुफरान (25) को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट व BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

author-image
Shishir Patel
Mahanagar Police

छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में महानगर थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने वाले आरोपी को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लगातार स्कूली छात्रा का पीछा कर उत्पीड़न कर रहा था। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने न केवल आरोपी को पकड़ लिया बल्कि एक गंभीर अपराध को और आगे बढ़ने से भी रोक लिया।

छेडखानी से परेशान होकर छात्रा ने दर्ज कराई थी शिकायत 

26 अगस्त को थाना महानगर में शिकायत दर्ज कराई गई कि एक स्कूटी सवार युवक नाबालिग छात्रा को स्कूल आते-जाते समय पीछा करता और छेड़खानी करता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाई और तुरंत मुकदमा दर्ज किया।पुलिस टीम ने छानबीन कर आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र रमजान सलमानी (25 वर्ष) निवासी ग्राम अमियापुर, थाना बड्डूपुर, जिला बाराबंकी, हालपता मेहंदी टोला, अलीगंज, लखनऊ के रूप में की। उसे विदिशा पार्क, विज्ञानपुरी, थाना महानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी लंबे समय से छात्रा काे परेशान कर रहा था 

जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से स्कूल जाती छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। कई बार स्कूटी से पीछा कर रास्ते में रोकने और छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था। पीड़िता और उसके परिजनों ने साहस दिखाते हुए इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक उत्कर्ष त्रिपाठी और उपनिरीक्षक दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़कर समाज में संदेश दिया कि महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : Crime News : ईओडब्ल्यू ने पकड़ा 1.28 करोड़ की सब्सिडी गबन का आरोपी

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी ने दरोगा को कुचलने की कोशिश, भाजपा झंडे वाली SUV जब्त

यह भी पढ़ें: Crime News : बंद घर से दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी, अंदर भरा मिला कूड़ा और दुर्गंध, कुत्ते भी बंद मिले

Lucknow Crime
Advertisment
Advertisment