Advertisment

Yoga Day : योग का शाब्दिक अर्थ 'जोड़ना' है और यही योग का मूल उद्देश्य भी: राजदेव राम

सरोजिनी नगर थाने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। योगाचार्य व्यास जी ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया, वहीं थाना प्रभारी राजदेव राम ने योग को तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाला साधन बताया।

author-image
Shishir Patel
photo

सरोजनीनगर थाने में योग करते पुलिसकर्मी।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में जगह-जगह योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग करने में पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं रहे। इसी क्रम में सरोजनीनगर थाने में आज सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजदेव राम प्रजापति ने की। इस दौरान योगाचार्य व्यास जी ने पुलिसकर्मियों और उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और उनके लाभों की जानकारी दी।

योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं : योगाचार्य 

योगाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया इसे स्वीकार कर रही है। योगाचार्य ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि आत्मा से जुड़ने का साधन है, जो गांव से शहर, राज्य से देश और देश से विश्व को जोड़ने का कार्य कर रहा है।थाना प्रभारी राजदेव राम ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ 'जोड़ना' है और यही योग का मूल उद्देश्य भी है – शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में पिरोना। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- निजीकरण से पहले खुला वित्तीय खामियों का पिटारा, आयोग ने सरकार भेजी रिपोर्ट, पावर कारपोरेशन में हड़कंप

इतनी गोलियां मारूंगा कोई पहचान नहीं पाएगा : पत्रकार और BJP विधायक शलभमणि को धमकी, केस दर्ज

Advertisment

तबादलों में भ्रष्टाचार पर गरमाई सियायत : Mayawati ने कहा- मुख्यमंत्री SIT और विजिलेंस से कराएं जांच

DM-CMO विवाद : Akhilesh Yadav ने निलंबित सीएमओ को बताया ईमानदार, BJP पर साधा निशाना

ऊर्जा मंत्री रात में अचानक पहुंचे 1912 हेल्पलाइन, एसी में कर्मचारियों के छूटे पसीने

Advertisment
Lucknow news
Advertisment
Advertisment