Advertisment

Crime News: सौतेले पिता ने चाकुओं से गोदकर बेटी को उतारा मौत के घाट, मां बचाने दौड़ी तो उन्हें भी कर दिया घायल

लखनऊ के महानगर में सौतेले पिता ने पारिवारिक विवाद में अपनी सौतेली बेटी सिमरन की चाकू से हत्या कर दी। मां रेखा बीच-बचाव में घायल हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

author-image
Shishir Patel
PHOTO

हत्या के बाद मौके पर जांच पड़ताल करतीं पुलिस।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी के महानगर में एक सौतेले पिता ने अपनी भी बेटी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की मां उसे बचाने पहुंची तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतका की मां ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है और आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लेने के बाद घायल मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मृतका का शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। 

महानगर थानाक्षेत्र के विज्ञानपुरी की घटना 

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आज शाम को करीब आठ बजे पीआरवी पर सूचना आयी कि विज्ञानपुरी थाना महानगर में रहने वाली लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही तत्काल पीआरवी और प्रभारी निरीक्षक महानगर मौके पर पहुंचे। यहां पर लड़के के पिता नागेश की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद उनकी माता ने विकाश चंद्र पांडेय से दूसरी शादी कर ली थी। मौके पर देखा गया कि विकास चंद्र पांडेय ने किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू का इस्तेमाल करके बेटी पर कई वार किया है। पुलिस तत्काल घायल लड़की को नजदीकी अस्पताल में लेकर गई। जहां पर डॉक्टर ने देखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने मौके से सौतेले पिता को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, चाकू बरामद 

मौके से अभियुक्त विकास चंद्र पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान प्रथम दृष्टया पता चला है कि ये आरोपी की सौतेली पुत्री थी और घटना स्थल पर जो घर है वह मृतका सिमरन का है। सिमरन एमटी में पढ़ती थी। मां की दोबारा शादी करने और वरासत को लेकर कुछ आपसी विवाद है। मौके पर मृतका की मां रेखा भी मौजूद थी जो बचाने में घायल हो गई है। उनका भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी पिता से पूछताछ जारी है। वहीं सिमरन की मां रेखा का कहना है कि उनके सामने सिमरन को उनके पति ने मौत के घाट उतार दिया और वह कुछ भी नहीं कर पायी। सिमरन जब तक मर नहीं गई तब तक वह चाकू मारता ही रहा।

यह भी पढ़ें- निजीकरण पर गिरी बिजली : आयोग की आपत्तियों से सरकार-पावर कारपोरेशन के बीच उठापटक

Advertisment

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, UPPCL में तबादलों की CBI जांच की मांग

यह भी पढ़ें- ओलंपिक डे रन में दौड़ा लखनऊ, 50 खिलाड़ी और 30 प्रशिक्षक सम्मानित

यह भी पढ़े : Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने वाला अधिवक्ता गिरफ्तार

Advertisment

Lucknow Police Crime
Advertisment
Advertisment