/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/10/police-2025-10-10-19-32-33.jpg)
पेपर लीक गिरोह का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।तकनीकी उपकरणों का दुरुपयोग कर फर्जी पेपर लीक का झांसा देकर अभ्यर्थियों से धन उगाही करने वाले गिरोह के एक इनामी वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 हजार रुपये का इनाम घोषित आरोपी हरीश कुमार भगत को थाना हुसैनगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम (मध्य) की मदद से भोपाल (मध्य प्रदेश) से दबोचा।
आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हरीश कुमार भगत पुत्र कोमल प्रसाद भगत, निवासी सी-5 न्यू सैनिक कालोनी थाना वैरागढ़, भोपाल (मध्य प्रदेश) है। आरोपी मूलरूप से बिहार के सासाराम जिले के कोचस थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौर का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना हुसैनगंज पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 तथा आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस परीक्षा में फर्जी पेपर लीक का दिया था झांसा
आरोप है कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा में फर्जी पेपर लीक का झांसा दिया। अभियुक्त तकनीकी उपकरणों के जरिए अलग-अलग ग्रुप, बैंक खातों और क्यूआर कोड बनाकर अभ्यर्थियों से धन उगाही करता था। इस फजीर्वाड़े से शासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था।
पुलिस से बचने के लिए बार-बार बदलता रहा मोबाइल
पुलिस उपायुक्त (मध्य) के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थाना हुसैनगंज की टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निदेर्शों का पूर्ण पालन किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था और अपनी लोकेशन छिपाने के लिए बार-बार मोबाइल बदलता रहता था। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य थानों से आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: Crime News: तकरोही में तड़के फायरिंग, पैसों के लेनदेन विवाद में चली गोली, एक गिरफ्तार