लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।राजधानी में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत हो गई। गोसाईंगंज और हजरतगंज में ई रिक्शा पलटने से एक यात्री और चालक की जान चली गई। जबकि विकास महिला को तेज रफ्तार कार ने रौद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गोसाईगंज में बस की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बीबीडी निवासी ई-रिक्शा चालक अंकित सवारी लेकर निकला था। कबीरपुर गांव के पास सुल्तानपुर हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने रिक्शे को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। इसमें सवार ओम प्रकाश (54) निवासी पहसा व शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ओम प्रकाश की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
डिवाइडर से टकराकर पलटा ई-ऑटो, चालक की मौत
हजरतगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के तकरोही निवासी राजेश (54) ई-ऑटो लेकर संकल्प वाटिका पहुंचे थे। सवारी न मिलने पर लौटते वक्त ऑटो मोड़ते समय वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। गंभीर रूप से घायल राजेश को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पेड़ के नीचे आराम कर रही महिला को कार ने कुचला
टेढ़ी पुलिया, विकासनगर में झोपड़ी में रहने वाली लक्ष्मी (50) बुधवार दोपहर सचिवालय कॉलोनी में बकरी चराने गई थीं। थकान के चलते पेड़ के नीचे आराम कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
तबादलों में भ्रष्टाचार पर गरमाई सियायत : Mayawati ने कहा- मुख्यमंत्री SIT और विजिलेंस से कराएं जांच
DM-CMO विवाद : Akhilesh Yadav ने निलंबित सीएमओ को बताया ईमानदार, BJP पर साधा निशाना
यह भी पढ़े : Crime News: लोहे की बाउंड्रीवाल में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत, मचा हड़कंप
यह भी पढ़े : Crime News: गाजीपुर में चोरी व नकबजनी गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में घायल हुआ मुख्य आरोपी, आठ गिरफ्तार