Advertisment

UP News : दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बनेंगे दो नए राइनो रिहैब्लिटेशन सेंटर, 1.50 करोड़ स्वीकृत

गैंडों और अन्य संकटग्रस्त वन्य जीवों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए दुधवा राष्ट्रीय उद्यान (लखीमपुर) में दो नए राइनो रिहैब्लिटेशन सेंटर (आरआरए-3 और आरआरए-4) स्थापित किए जाएंगे।

author-image
Abhishek Mishra
Dudhwa National Park

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बनेंगे दो नए राइनो रिहैब्लिटेशन सेंटर

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश के वन एवं वन्य जीव विभाग ने गैंडों और अन्य संकटग्रस्त वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्ययोजना शुरू की है। इस पहल के तहत लखीमपुर के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में गैंड़ो के संरक्षण के लिए 2 नये राइनो रिहैब्लिटेशन सेंटर (आरआरए) बनाये जाएगें। इस परियोजना के लिए विभाग को 1 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। जो प्रदेश में गैंडों और अन्य संकटग्रस्त वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास के दीर्घकालिक संरक्षण, उनकी निगरानी के लिए प्रशिक्षण कार्य, औषधी और उपकरणों की खरीद के लिए प्रयोग की जाएगी। साथ ही इस धनराशि का प्रयोग स्थानीय समुदाय के लोगों को गैंड़े व अन्य वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के कार्य में भी व्यय की जाएगी।  

गैंडों के संरक्षण के लिए बनेंगे आरआरए

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में वन एवं वन्य जीव विभाग ने गैंडों व अन्य संकटग्रस्त वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास के दीर्घकालिक संरक्षण की परियोजना शुरू की है। ये परियोजना विशेष तौर पर दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में कार्यान्वित की जाएगी। इस कार्य योजना का मुख्य उद्देश्य गैंडों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण के लिए दीर्घकालिक उपाय सुनिश्चित करना है। इस संबंध में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के डिप्टी डायरेक्टर रंगाराजू ने बताया कि इस परियोजना के लिए 1करोड़ 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिससे दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों व अन्य संकटग्रस्त वन्य जीवों के लिये 2 नये प्राकृतिक पर्यावास, राइनो रिहैब्लिटेशन सेंटर बनाये जाएगें।

गैंडों की होगी मानिटरिंग

इसके पहले राष्ट्रीय उद्यान में आरआरए- 1 और 2 राइनो रिहैब्लिटेशन एरिया बनाये गये थे।वर्तमान में इसी के अनुरूप आरआरए- 3 और 4 को तैयार किया जाएगा। जहां गैंडों को खुले जंगल में विशेष मानिटरिंग के अंतर्गत रखा जाएगा। जिससे वो प्राकृतिक वातावरण में अपने स्वाभाविक व्यवहार के साथ रह सकें। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य संकटग्रस्त वन्यजीवों का भी संरक्षण किया जाएगा।

गैंडों के संरक्षण लिए आवंटित की गई धनराशि 

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि आवंटित धनराशि का उपयोग गैंडों के पर्यावास संरक्षण के विभिन्न कार्यों में किया जाएगा। परियोजना के तहत 1.27 करोड़ रुपये उनके प्राकृतिक आवास, जलाशयों और अनुकूल वनस्पतियों एवं क्षेत्र के रख रखाव के लिए आवंटित किया गया है। जबकि लगभग 7 लाख रुपये वन्य जीवों की औषधि और रसायन के लिए, 4.80 लाख रुपये वृहत् निर्माण और 3 लाख रुपये लघु निर्माण कार्य के लिए रखे गये हैं। 

अवैध शिकार और व्यापार लगेगी रोक 

Advertisment

डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि इनमें से 7 लाख रुपये मशीनों, मानिटरिंग के उपकरणों और संयंत्रों के लिए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य गैंडों के आवास के दीर्धकालिक संरक्षण के साथ उनके अवैध शिकार और उनके अंगों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को मजबूत करने में भी किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय समुदाय के लोगों को संरक्षण कार्यों में शामिल करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। योगा सरकार की यह पहल न केवल प्रदेश में गैंडों की आबादी को बढ़ाने में मदद करेगी, बल्कि इन क्षेत्रों की समग्र जैव-विविधता को भी संरक्षित करेगी।

यह भी पढ़ें :Crime News:आजमगढ़ में थाना प्रभारी पर भीड़ ने बरसाए लाठी-डंडे, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें :Crime News: प्रेमी ने किशोरी को नशीला खिलाकर दोस्तों संग किया सामूहिक दुष्कर्म

Advertisment

यह भी पढ़ें :यूपी में जुलाई का राशन 20 जून से बंटेगा, 35 किलो मुफ्त अनाज और 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

Advertisment
Advertisment