Advertisment

यूपी बना व्यापारियों की पहली पसंद : ऑटो मोड से एक दिन में हो रहा पंजीकरण, राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

सरकार की लागू की गई ऑटो मोड प्रणाली के तहत अब व्यापारी बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के एक ही दिन में अपने प्रतिष्ठान का पंजीकरण करा सकते हैं। इस क्रांतिकारी व्यवस्था ने लंबी प्रक्रियाओं और कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलाई है।

author-image
Abhishek Mishra
UP becomes first choice traders

यूपी में बढ़ रहा है व्यापारियों का भरोसा Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  उत्तर प्रदेश में व्यापार करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। राज्य सरकार के नेतृत्व में उठाए गए नीतिगत सुधारों ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को नई गति दी है। दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 के अंतर्गत की गई व्यापक बदलावों ने न केवल व्यापारियों का विश्वास जीता है, बल्कि पंजीकरण और संचालन में पारदर्शिता, सरलता और गति सुनिश्चित की है। योगी सरकार की नीतियों से प्रदेश में सरल प्रक्रिया, सुरक्षित वातावरण और तेज प्रगति के साथ उत्तर प्रदेश 'नए भारत' के आर्थिक नक्शे पर चमकता सितारा बना रहा है।

ऑटो मोड प्रणाली से हो रहा पंजीकरण

सरकार की लागू की गई ऑटो मोड प्रणाली के तहत अब व्यापारी बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के एक ही दिन में अपने प्रतिष्ठान का पंजीकरण करा सकते हैं। इस क्रांतिकारी व्यवस्था ने जहां लंबी प्रक्रियाओं और कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलाई, वहीं नवीनीकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर व्यापारियों को साल-दर-साल लगने वाली औपचारिकताओं से भी राहत दी है।

बिना कर्मचारी वाले प्रतिष्ठानों को पंजीकरण से छूट

Advertisment

यही नहीं, ऐसे प्रतिष्ठान जिनमें कोई कर्मचारी कार्यरत नहीं है, उन्हें अब पंजीकरण की बाध्यता से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। इससे छोटे कारोबारियों और स्वरोजगार करने वालों को सीधी राहत मिली है। योगी सरकार ने प्रदेश में आईटी सेक्टर को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24x7 कार्य की अनुमति दे दी है, बशर्ते सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। इससे स्टार्टअप्स, बीपीओ, और सॉफ्टवेयर कंपनियों को रात-दिन संचालित रहने का अवसर मिल रहा है, जो राज्य को डिजिटल अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

नाइट शिफ्ट में महिलाओं को कार्य की अनुमति

महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिकोण से नाइट शिफ्ट में कार्य करने की अनुमति भी दी गई है। इसके लिए प्रतिष्ठानों को परिवहन और सुरक्षा से संबंधित शर्तों का पालन करना होगा। यह कदम महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ श्रमबल में विविधता को बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल है। राज्य सरकार की इन पहलों का प्रत्यक्ष प्रभाव भी सामने आया है।

Advertisment

पंजीकृत इकाइयों और राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2022-23 (अगस्त 2022 से मार्च 2023) में जहां 27,014 इकाइयों का पंजीकरण हुआ और ₹1856.42 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ, वहीं 2023-24 में पंजीकृत इकाइयों की संख्या बढ़कर 44,091 हो गई और राजस्व ₹3496.94 लाख तक पहुँच गया। वर्ष 2024-25 में अब तक 45,551 इकाइयां पंजीकृत हो चुकी हैं, जिससे ₹3770.50 लाख का राजस्व अर्जित हुआ है। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि किस तरह ये सुधार न केवल व्यापारिक गतिविधियों को गति दे रहे हैं, बल्कि राजस्व में भी अभूतपूर्व वृद्धि कर रहे हैं। इन नीतिगत बदलावों के साथ उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी व्यापारिक राज्यों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- सफाई व्यवस्था की खुली पोल : वार्डों में गंदगी देख मंत्री सुरेश खन्ना का पारा चढ़ा, अधिकारियों की लगाई क्लास

Advertisment

यह भी पढ़ें-‘शर्मा चाय वाले’ के बन में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई : FSDA ने बेकरी में मारा छापा, संचालक को नोटिस

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री के दौरे से पहले DGP ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा : बोले- हजारों युवा बनेंगे UP पुलिस का हिस्सा

Advertisment
Advertisment