Advertisment

यूपी सरकार का दावा : प्रदेश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर

यूपी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। ‘ज़ीरो पॉवर्टी’ अभियान के तहत सरकार एक बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चला रही है।

author-image
Deepak Yadav
cm yogi

प्रदेश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि 1947 से 2017 तक गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में सीमित कवरेज था और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाता था। लेकिन 2017 से 2025 के बीच किए गए नियोजित और लक्षित प्रयासों से आज नीति आयोग भी स्वीकार कर रहा है कि प्रदेश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। ‘ज़ीरो पॉवर्टी’ अभियान के तहत सरकार एक बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चला रही है।

1.06 करोड़ परिवारों को वार्षिक पेंशन से जोड़ा

उन्होंने कहा कि आज 1 करोड़ 6 लाख परिवारों को वार्षिक 12 हजार की पेंशन (निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजन) से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4 लाख 77 हजार बेटियों की शादियां करवाई गई हैं, जिसमें अनुदान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

समाज के सबसे कमजोर वर्ग को मिल रहा योजनाओं का लाभ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न सुरक्षा के तहत 15 करोड़ लोगों को अनाज दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1 करोड़ 86 लाख परिवारों को गैस के मुफ्त कनेक्शन और होली-दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर की सुविधा दी गई है। ‘अन्नपूर्णा भवन’ के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि 9 करोड़ परिवारों के जनधन खाते खोलकर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया गया है। सामूहिक विवाह, पेंशन और अन्नपूर्णा भवन जैसी नीतियां समाज के सबसे कमजोर वर्ग के व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन देने का माध्यम बन रही हैं।

यह भी पढ़ें- पहली बार 2300 से अधिक विद्यार्थी देंगे अटल आवासीय विद्यालय की 10वीं बोर्ड परीक्षा, 100% रिजल्ट का लक्ष्य

Advertisment

यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली : बोले- सार्वजनिक क्षेत्र में ही रखा जाए पावर सेक्टर

यह भी पढ़ें- यह महाकाल का आसन है... सदन में विपक्ष पर बरसे CM Yogi, बोले-2027 में आने के सपने मत देखिए

यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस : CM Yogi बोले- कांग्रेस ने सत्ता लालच में कराया देश का बंटवारा

Advertisment

uttar pradesh | CM Yogi Adityanath | UP Assembly Monsoon Session 

uttar pradesh CM Yogi Adityanath UP Assembly Monsoon Session
Advertisment
Advertisment