Advertisment

UP News: सीएम योगी के 29 मिनट बाद केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश को कहा 'हैप्‍पी बर्थडे', ब्रजेश पाठक रहे दूर

सपा मुखिया अखिलेश यादव का आज जन्‍मदिन है। सीएम योगी ने सबसे पहले उन्‍हें सुबह ही बधाई दे दी। इसके कुछ ही देर बाद डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी बधाई दी। हालांकि दूसरे डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अभी तक बधाई नहीं दी है।

author-image
Vivek Srivastav
keshav akhilesh (2)

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव का आज जन्‍मदिन है। सोशल मीडिया पर उनके अपने शुभचिंतकों से लेकर राजनीतिक धुरविरोधी भी उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मामले में सबसे आगे रहे प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, जिन्‍होंने सुबह तड़के 5.53 बजे ही बधाई दे डाली। हालांकि इस साल की बधाई केवल एक लाइन की ही रही, जबकि पिछले साल योगी ने चार लाइन लिखकर सपा मुखिया को बधाई दी थी। 

6 बजकर 22 मिनट पर दी बधाई

खैर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी ज्‍यादा पीछे नहीं रहे और उन्‍होंने भी सुबह 6.22 बजे ही अखिलेश(akhilesh yadav) को जन्‍मदिन की बधाई दे दी। केशव प्रसाद मौर्य(keshav prasad maurya) ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, सपा(samajwadi party) प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मा. सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों। हालांकि खबर लिखे जाने तक दूसरे डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया को बधाई नहीं दी थी। 

मायावती और ओम प्रकाश राजभर ने भी दीं शुभकामनाएं

वहीं, आए दिन सपा मुखिया पर राजनीतिक निशाना साधने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी सियासी रार भूलकर बधाई देने वालों में शामिल हो गए। उन्‍होंने  सुबह 10.59 बजे अखिलेश यादव को जन्‍मदिन की बधाई दी। ओम प्रकाश राजभर ने एक्‍स पर बधाई देते हुए लिखा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, मा० सांसद आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी की मुखिया(bsp chief mayavati) एवं प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने भी अखिलेश यादव को सुबह 8.57 बजे जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें : UP News: सीएम योगी ने एक लाइन में दी अखिलेश को जन्‍मदिन की बधाई, लोग बोले-सामने वाले के व्‍यवहार ने बाबाजी को बदल दिया

Advertisment

यह भी पढ़ें : लखनऊ में कैब ड्राइवरों की हड़ताल : नहीं चल रही ओला-उबर, सफर हुआ मुश्किल

यह भी पढ़ें : Lucknow News: आज से अनफिट वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान

latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update 

BSP Chief Mayawati keshav prasad maurya samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment