Advertisment

UP News: लखनऊ से 43 किमी दूर पक्षी अभ्यारण्य में मिलेगा जंगल का वर्चुअल एक्‍सपीरि‍यंस

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभ्यारण्य में कई पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विकास कराया जा रहा है, जिन पर लगभग 2.81 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

author-image
Vivek Srivastav
26 b10

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व पक्षी अभ्यारण्य का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महत्व रखने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभ्यारण्य, उन्‍नाव में पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक AR-VR Dome की सुविधा जल्द उपलब्ध होने वाली है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा यहां कई पर्यटन सुविधाओं का तेजी से विकास कराया जा रहा है, जिन पर लगभग 2.81 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी दी। 
उन्‍होंने बताया कि राज्य के ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन पर पहली बार आगंतुकों को जंगल का वर्चुअल अनुभव प्राप्त होगा। लखनऊ से करीब 43 किलोमीटर दूर, कानपुर हाईवे स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभ्यारण्य प्रमुख रामसर साइट है। पक्षी प्रेमियों, प्रकृति को करीब से अनुभव करने वालों और शहरी भागदौड़ से दूर शांत वातावरण की तलाश में जुटे पर्यटकों के लिए यह एक प्रमुख आकर्षण है। शांत, हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में स्थित यह सेंचुरी सप्ताहांत पर्यटन (वीकेंड टूरिज्म) के लिए बेहतरीन गंतव्य है। सर्दियों में यहां स्थानीय तथा प्रवासी पक्षियों की भारी आमद होती है।

AR-VR Dome के साथ-साथ कई अन्य सुविधाओं का विकास

उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा यहां AR-VR Dome के साथ-साथ कई अन्य सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है, जिनमें रिसेप्शन/टिकट/वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, फूड एवं ओडीओपी कियोस्क, लैंडस्केपिंग एवं साइट डेवलपमेंट, पौधरोपण, बाहरी प्रकाश व्यवस्था, साइनेज आदि शामिल हैं। AR-VR Dome एक विशिष्ट प्रकार की अत्याधुनिक तकनीक है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जंगल के किसी भी समय की सीन क्रिएट की जा सकती है। अलसुबह, देर शाम या रात के जंगल का दृश्य, जो अकसर हम नहीं देख पाते हैं, वह हम इस अत्याधुनिक सुविधा के माध्यम से देख सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए क्यूरेटेड टूर कराए जा रहे

डोम में बैठने के बाद आप चारों ओर का दृश्य देख सकते हैं। शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभ्यारण्य में पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाओं को साकार करने के लिए बोर्ड सक्रिय है। इसी क्रम में लखनऊ के विविध विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए क्यूरेटेड टूर कराए जा रहे हैं। इस उद्देश्य से इज माय ट्रिप के साथ एमओयू किया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है, जो बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। हमारा लक्ष्य है कि यहां आने वाले पर्यटक अद्वितीय और यादगार अनुभव लेकर लौटें। इसी दिशा में सुविधाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime:12 घंटे में प्रियांशी हत्या का खुलासा, अभियुक्त आलोक रावत गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: इंदिरा नगर के मकान में भयानक आग, लाखों का संपत्ति हुआ राख

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: बिहार गए मालिक के घर में चोरों का तांडव, पुलिस जांच में जुटी

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update 

up news latest up news up news in hindi latest lucknow news in hindi up news hindi lucknow news update UP news 2025 lucknow news today
Advertisment
Advertisment