Advertisment

UP : आजम खान की 23 महीने बाद जेल से रिहाई, शिवपाल यादव ने बताया - सपा में रहेंगे या नहीं ?

समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ व कद्दावर नेता आखिरकार 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए। सीतापुर जेल में बंद आजम खां को लेने के लिए उनके बड़े बेटे अदीब अपने समर्थकों के साथ सुबह ही जेल पहुंचे थे। साथ ही बड़ी संख्‍या में सपा कार्यकर्ता भी थे।

author-image
Vivek Srivastav
23 a3

आजम खान का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ व कद्दावर नेता आजम खान आखिरकार 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए। हालांकि पहले उन्‍हें सीतापुर जेल से सुबह ही रिहाई मिलनी थी, लेकिन जुर्माना न जमा होने की सूरत में रिहाई में थोड़ी अड़चन आ गई। बाद में कोर्ट में बॉन्‍ड जमा करवाने के बाद दोपहर करीब 12.15 बजे उनकी रिहाई हो सकी। 
आजम खान को लेने के लिए उनके बड़े बेटे अदीब अपने समर्थकों के साथ सुबह ही जेल पहुंच गए थे। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते पुलिसकर्मियों ने उन्‍हें वहां से हटा दिया था। आजम खां अपने खिलाफ दर्ज सभी 72 मुकदमों में जमानत मिल चुकी है। जेल के बाहर सुरक्षा व्‍यवस्‍था संभालने के लिए बड़ी संख्‍या में पुलिस वालों की तैनाती रही।
वहीं, एक इंटरव्यू में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हमारे परिवार की बहुत मदद की है। अखिलेश मदद करते हैं, लेकिन दिखावा नहीं।

आजम के बसपा में जाने की अटकलें, शिवपाल का इनकार 

इस बीच, अटकलें ये भी हैं कि जेल से निकलने के बाद आजम खान की राजनीति नई शक्‍ल अख्तियार कर सकती है, उनके बसपा में जाने की भी खबरें हैं। 9 अक्‍टूबर को बसपा का महासम्‍मेलन होने जा रहा है, माना जा रहा है कि उसी में आजम खान के बसपा में जाने की घोषणा खुद बसपा प्रमुख मायावती करेंगी।

हालांकि वरिष्‍ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा है कि आजम खान सपा छोड़ कहीं नहीं जाएंगे उन्‍होंने कहा कि आजम खान को फर्जी केस में फंसाया गया। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा आजम खान की मदद करती रहेगी, उनके दूसरे दल में जाने की बात सिर्फ अफवाह। 

आजम का जेल का सफरनामा

- फरवरी, 2020 में गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले रामपुर जेल भेजे गए
- सुरक्षा कारणों के चलते सीतापुर जेल शिफ्ट किए गए
- मई, 2022 में जमानत पर बाहर आए
- एक अन्‍य मामले में सजा होने के बाद अक्टूबर, 2023 को आजम ने सरेंडर किया
- पहले रामपुर जेल भेजा गया, फिर सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: नगराम थाना क्षेत्र में ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा, मृतक की पत्नी और मामा सहित 3 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: प्‍यार का खौफनाक अंत : जिस सूटकेस पर सेल्‍फी ली थी, उसी में दफन कर बहा दी गई आकांक्षा

यह भी पढ़ें: Crime News: एडीजी डा. रामकृष्ण स्वर्णकार ने किया 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर का निरीक्षण, जवानों से संवाद कर दिए दिशा-निर्देश

Advertisment

Azam Khan | latest up news | up news | UP news 2025 | up news in hindi | up news hindi | up news breaking 

Azam Khan latest up news up news UP news 2025 up news in hindi up news hindi up news breaking
Advertisment
Advertisment