Advertisment

UP News : अयोध्‍या में ध्‍वाजारोहण कार्यक्रम से पहले प्रदेशवासियों के नाम सीएम योगी ने लिखा पत्र

'योगी की पाती' शीर्षक वाले इस पत्र में मुख्‍यमंत्री ने राम मंदिर परिसर में प्रस्तावित 'ध्वजारोहण' कार्यक्रम से अयोध्या के विकसित स्वरूप और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को नए आयाम मिलने की बात कही है।

author-image
Vivek Srivastav
23 d1

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 नवंबर, 2025 को अयोध्या में होने वाले विशेष आयोजन से पहले प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पत्र जारी किया है। 'योगी की पाती' शीर्षक वाले इस पत्र में मुख्‍यमंत्री ने राम मंदिर परिसर में प्रस्तावित 'ध्वजारोहण' कार्यक्रम से अयोध्या के विकसित स्वरूप और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को नए आयाम मिलने की बात कही है।
योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 25 नवंबर का दिन अयोध्या के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा, क्योंकि रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब यह समारोह एक नए युग का संकेत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या में चल रहा कार्य प्रभु श्रीराम के जीवन मूल्यों का प्रेरक केंद्र बन रहा है।

अयोध्या को 497 वर्षों के बाद अपने गौरव से जोड़ने की यात्रा अब नए अध्याय की ओर

मुख्‍यमंत्री ने लिखा कि अयोध्या को 497 वर्षों के बाद अपने गौरव से जोड़ने की यात्रा अब नए अध्याय की ओर है, जहां देवत्व, अध्यात्म और आधुनिकता का संगम दिखता है। उन्होंने कहा कि रामपथ, भक्तिपथ, जनकपुर-धाम मार्ग और अन्य कनेक्टिविटी परियोजनाओं से श्रद्धालुओं को सुरक्षित व आसान यात्रा मिलने लगी है। योगी ने अपने पत्र में अयोध्या को 'विश्व मानचित्र पर सांस्कृतिक राजधानी' के रूप में उभरते हुए बताया और कहा कि यहां विकसित हो रहा ढांचा अभूतपूर्व है। उन्होंने प्रदेश में शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना करते हुए कहा कि सब मिलकर 'एक नव-उत्तर प्रदेश' के निर्माण का संकल्प लें।
यह पत्र प्रदेशभर में सरकारी माध्यमों के जरिए प्रसारित किया जा रहा है, जिसे आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा का हिस्सा माना जा रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- चार माह से नहीं मिला वेतन : बिजली संविदा कर्मियों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन, प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें: आजमगढ़: प्रतिबंधित पशु वध मामले में पुलिस मुठभेड़, आरोपी घायल गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी, मुख्य आरोपी फरार

यह भी पढ़ें- अनपरा ई-ओबरा डी ज्वाइंट वेंचर के ढाई साल बाद शुरू नहीं, उत्पादन निगम को परियोजनाएं सौंपने की मांग

Advertisment

CM yogi | CM Yogi Adityanath | yogi news | cm yogi news | Ayodhya news 2025 | ayodhya | ram mandir | ayodhya ram mandir | ayodhya ram mandir news | ayodhya ram mandir pran pratishtha

CM yogi CM Yogi Adityanath ayodhya cm yogi news ayodhya ram mandir news ram mandir ayodhya ram mandir ayodhya ram mandir pran pratishtha Ayodhya news 2025 yogi news
Advertisment
Advertisment