/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/07/07-a13-2025-10-07-22-09-21.png)
कांग्रेस की बैठक में शामिल नेता। Photograph: (वाईबीएन)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस ने आगामी स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव, प्रभारी (उप्र) अविनाश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में प्रदेश के (प्रयाग, पूर्वांचल एवं अवध जोन) के जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों की समीक्षा बैठक हुई।
सक्रिय संवाद स्थापित करना होगा
बैठक में 2026 में होने वाले स्नातक/शिक्षक विधान परिषद के चुनाव के लिए प्रथम चरण में प्रदेश में 2 लाख 25 हजार (सवा दो लाख) मतदाता बनाने के लिए जिला/शहर अध्यक्षों को अपने जनपद में वोटर फार्म भरवाकर अधिक से अधिक वोटर बनाने के लिए कहा गया। अजय राय ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए समय कम बचा है और उससे से भी महत्वपूर्ण यह है कि स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को शिक्षकों, छात्रों और बुद्धिजीवी वर्ग के बीच जाकर उनसे सक्रिय संवाद स्थापित करना होगा। उन्हें आश्वस्त करना होगा कि कांग्रेस पार्टी सदैव से ही शिक्षकों के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था की मजबूती और बेरोजगारी के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
अजय राय ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं की सूची तैयार करें और उसकी समीक्षा करें, संपर्क अभियान चलाएं, और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुट जाएं। राय ने कहा कि पार्टी के इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए चुनाव में अपनी ताकत झोंकनी हेागी।
भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत के चलते चुनावों में हो रही धांधली के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 'वोट चोर, गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रदेश से भी 49 लाख हस्ताक्षर करा कर दिल्ली भेजा जाएगा।
बैठक में अवध जोन के प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, प्रयाग जोन के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल भी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : UP News : 'रायबरेली में सिर्फ दलित की हत्या नहीं हुई, बल्कि यह इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या है'
यह भी पढ़ें : UP News : ...तो पवन सिंह और पत्नी के बीच 'चुनावी चक्कर' है टकराव की वजह !
यह भी पढ़ें : UP News : 72 जिलों के DM\SDM के 30 दिसंबर तक स्थानांतरण नहीं हो सकेंगे, जानें क्यों?
Congress | UP Political News | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today