Advertisment

UP News : अखिलेश का ऐलान, सपा सरकार बनने पर आजम खान से सभी झूठे मुकदमे वापस लेंगे

आजम खान के 23 माह बाद जेल से रिहा होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि यह हम सब समाजवादियों के लिए बहुत ही खुशी का दिन है और सपा सरकार बनने पर आजम खान से सभी मुकदमे वापस लेंगे।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1c

अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के 23 माह बाद जेल से रिहा होने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि यह हम सब समाजवादियों के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने आजम खान को झूठे मुकदमों में फंसाया। उन्‍होंने कहा कि हम हाईकोर्ट के फैसले का स्‍वागत करते हैं। 

भाजपा से लड़ने में आजम खान की बड़ी भूमिका

सपा मुखिया ने कहा कि हमें विश्‍वास है कि आजम खान पर सभी मुकदमे खत्‍म होंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उन पर लगे सभी झूठे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। सपा मुखिया ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से मुख्‍यमंत्री ने न केवल अपने ऊपर लगे बल्कि अपने डिप्‍टी सीएम के ऊपर लगे मुकदमों को भी वापस लिया है, सपा सरकार बनने पर हम भी आजम खान पर लगे सभी झूठे मुकदमों को वापस लेंगे।  
आजम खान के बसपा में जाने की खबरों पर अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान, सपा संस्‍थापक नेताजी और समाजवादियों की भाजपा से लड़ने में सबसे बड़ी भूमिका उनकी रही है और वह कहीं नहीं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Crime News: नगराम थाना क्षेत्र में ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा, मृतक की पत्नी और मामा सहित 3 गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: प्‍यार का खौफनाक अंत : जिस सूटकेस पर सेल्‍फी ली थी, उसी में दफन कर बहा दी गई आकांक्षा

यह भी पढ़ें: Crime News: एडीजी डा. रामकृष्ण स्वर्णकार ने किया 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर का निरीक्षण, जवानों से संवाद कर दिए दिशा-निर्देश

Azam Khan | akhileshyadav | samajwadi party | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 
Advertisment

Azam Khan akhileshyadav samajwadi party latest up news up news UP news 2025 up news hindi up news in hindi
Advertisment
Advertisment