/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/06/akhilesh-az-2025-07-06-16-01-05.jpeg)
अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजधानी पटना से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी(samajwadi party) के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।
चुनाव सिर पर हैं, तो कौन अपना जन्म प्रमाण पत्र खोजेगा?
सपा मुखिया( akhilesh yadav) ने कहा कि बिहार के राजनीतिक दलों को आशंका है कि इस समय मतदाता सूची की गहन समीक्षा होने पर उनके मतदाताओं के साथ भेदभाव किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा, 'इस समय जब बाढ़ होगी और चुनाव सिर पर आ गए हैं, तो कौन अपना जन्म प्रमाण पत्र खोजेगा? उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग को भाजपा के इशारे पर काम नहीं करना चाहिए। एक महीने में 8 करोड़ मतदाताओं की नई मतदाता सूची बनाना, ये कितनी बड़ी चीज है। ये चीज एक साल पहले क्यों नहीं की गई? 6 महीने पहले क्यों नहीं की गई? आज ही क्यों की जा रही है?, जब चुनाव पास आ गया है, तो इसमें कहीं न कहीं सोची समझी रणनीति है। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है।'
राजद और कांग्रेस भी लगा चुकी हैं चुनाव आयोग पर आरोप
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग द्वारा विपक्ष को मिलने का समय नहीं दिया जा रहा है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा था कि चुनाव आयोग के रुख से लग रहा है कि वह 20 फीसदी मतदाताओं के नाम काटने जा रहे हैं। इन्हीं आरोप प्रत्यारोप के बीच बीते बुधवार को इंडी गठबंधन की 10 पार्टियों ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात भी की थी।
यह भी पढ़ें :Ayodhya को पर्यटन का नया आयाम देगा सरयू रिवरफ्रंट, सैलानियों के लिए खुलेगा जल्द
यह भी पढ़ें :UP News: अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
यह भी पढ़ें :JPNIC को बर्बाद कर रही योगी सरकार : अखिलेश यादव ने जल जीवन मिशन, जंगल कटाई पर उठाए सवाल
2025 assembly election Bihar | 2025 assembly elections | 2025 election Bihar | 2025 Elections | latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update