Advertisment

UP News : अखिलेश बोले, भाजपा के हर झूठ का पर्दाफाश करने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को औरैया के प्रमुख नेताओं के साथ चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ गई हैं। उन्हें अपने व्यवहार और तर्क से भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना होगा।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1c

सपा मुखिया अखिलेश यादव। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार द्वारा समता, स्वतंत्रता, भाईचारे को नफरत पैदा कर कमजोर किया जा रहा है। सभी संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्‍तता नष्ट करने की सुनियोजित साजिशें चल रही है। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ही सवालों के घेरे में आ गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां ऐसे में बहुत बढ़ गई है। उन्हें अपने व्यवहार और तर्क से भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना होगा।

पीडीए (PDA) की एकता और मजबूती से बदलाव आएगा 

अखिलेश यादव ने शनिवार को औरैया के प्रमुख नेताओं से चुनाव तैयारियों पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि जातीय जनगणना प्रारम्भ हुई तो सही तरीके से आरक्षण का पालन होगा। पीडीए (PDA) की एकता और मजबूती से बदलाव आएगा। तमाम समस्याओं का समाधान होगा। पीडीए के लोगों ने मेहनत की तो लोकसभा चुनाव में पार्टी के ज्यादा सांसद जीते। पार्टी तीसरे नम्बर पर आ गई। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए आधार में चिप लगनी चाहिए ताकि फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी वोट नहीं डाले जा सकें।
    अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, मजदूरों और महिलाओं का भरोसा सपा पर बढ़ा है। कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पर कड़ी निगाह रखनी है और अपने समर्थकों के वोट जुड़वाने में लगना होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देनी होगी। 2027 में सपा की ही सरकार बनेगी। भाजपा के अब गिने चुने दिन रह गए हैं।

यह भी पढ़ें: Crime News : बाराबंकी में वायरल रील विवाद, युवती ने छत पर चढ़कर पुलिस को दी चुनौती, बोली- वीडियो डिलीट नहीं करूंगी, जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें: Crime News:गोमतीनगर में दबंगों का आतंक, होटल में युवक पर पिस्तौल की बट और कुर्सी से हमला, वीडियो वायरल

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News:ऑनलाइन गेम के जाल में फंसे यश की मौत ने खड़े किए कई सवाल, जांच में साइबर गैंग की संलिप्तता आयी सामने

Akhilesh Yada PDA | Akhilesh Yadav | Akhilesh vs EC | samajwadi party | latest up news | up news | up news hindi 

up news hindi up news latest up news samajwadi party Akhilesh vs EC Akhilesh Yadav Akhilesh Yada PDA
Advertisment
Advertisment