Advertisment

UP News : अखिलेश यादव ने सांड के बहाने योगी सरकार पर निशाना साधा, लोगों ने लिए मजे!

सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के जरिए योगी सरकार को एक बार फ‍िर कानून-व्यवस्था के मसले पर घेरा है। हालांकि उनकी इस पोस्‍ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सपा मुखिया के ही मजे ले लिए।

author-image
Vivek Srivastav
akhilesh az

सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश में भले ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ व सरकार(yogi government) प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते आ रहे हैं, लेकिन विपक्ष और खासकर समाजवादी पार्टी के मुख‍िया व प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव लगातार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरते रहते हैं। अब एक बार फ‍िर उन्‍होंने सोशल मीडिया एक्‍स के जरिए इस मसले पर निशाना साधा है। हालांकि उनकी इस पोस्‍ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सपा मुखिया के ही मजे ले लिए। 

एक्‍स पर क्‍या लिखा अखिलेश यादव ने

सपा मुखिया(samajwadi party ) ने एक्‍स पर एक 20 सेकेंड का वीडियो पोस्‍ट किया है। इसमें सांड दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ा दिखाई दे रहा है। इसी के साथ उन्‍होंने लिखा, 'क्योंकि भाजपाई ड्रोन और दूरबीन सफल नहीं हैं, इसीलिए उप्र की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए सांड को तैनात होना पड़ा है…वैसे भी 24 घंटे के सदन के बाद सरकार सुषुप्तावस्था में है।' हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अखिलेश यादव( akhileshyadav) के जमकर मजे लिए। कुछ ने तो फोटो भी शेयर किए हैं। 

यदुवंश नहीं टोंटीवंश कहलाओगे

16 aug 1ad
सोशल मीडिया यूजर का पोस्‍ट। Photograph: (सोशल मीडिया)

प्रकाश शशि नाम के यूजर ने सांड वाली अखिलेश की पोस्‍ट पर लिखा, 'सही है, कितना सुरक्षित है, वरना सपा कार्यकाल में काट दिया जाता था।' वहीं, अरुण यादव नाम के यूजर ने लिखा, 'सांड दिख गया, पर यदुवंश शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन नहीं दिखा। हे अखिलेश आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कब्जे का आह्वान कर दो और बन जाओ भगवान श्रीकृष्ण के वंशज। यदि नहीं कर सकते तुम खुद को यदुवंश नहीं टोंटीवंश कहलाओगे।'

Advertisment

अवैध बुचड़खानों में पहुंचा दिए होते

16 aug 1ae
सोशल मीडिया यूजर का पोस्‍ट। Photograph: (सोशल मीडिया)

इसके अलावा दीप पटेल ने लिखा, सांड का क्या है, कही भी चढ़ जाता है..! इसके साथ दीप ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें अखिलेश यादव एक रेलिंग पर चढ़कर दूसरी तरफ कूदते हुए नजर आ रहे हैं। इनके अलावा पंडित जी टीपीएन नाम के यूजर ने लिखा, टोंटी भैय्या की सरकार होती, तो इनको अभी के अभी अवैध बुचड़खानों में पहुंचा दिए होते..सांड़ न्यूज समाप्त हुए। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी प्रेषित कर दो संवाददाता महोदय, बकरीद की तो बड़ी जल्दी करते हो?

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को ईओडब्लू की टीम ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं पर कर्मियों को किया सम्मानित

Advertisment

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

yogi government news | up news | UP news 2025 | latest up news | up news breaking | up news hindi | up news in hindi
samajwadi party up news latest up news yogi government up news in hindi up news breaking akhileshyadav up news hindi UP news 2025 yogi government news
Advertisment
Advertisment