/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/22/20-sep-1c-2025-09-22-12-49-16.png)
सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। रामनगरी अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद से न केवल पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है, बल्कि अब यह मुद्दा सियासी शक्ल भी लेता जा रहा है । समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसे लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है।
सपा मुखिया ने इस पूरे मामले की गहरी जांच करवाए जाने की भी मांग की है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार, अपने निजी हितों के लिए पुलिस का इस्तेमाल करेगी, तो इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।
भाजपा सरकार कर रही पुलिस का दुरुपयोग
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि अयोध्या में लगातार सत्ताधीश आते रहने के कारण हर समय सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रहती है, वहां गोरखपुर और बिहार से लाकर देह व्यापार का काला धंधा करवाने की हिम्मत और हैसियत के पीछे कौन हैं? इसकी गहरी जांच होनी चाहिए। हो। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग करवाने, उसे चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाने का भी आरोप लगाया। सपा मुखिया ने कहा कि ऐसे में सरकार भी मजबूर होगी पुलिस की मिलीभगत, उसके भ्रष्टाचार व वसूली को नजरअंदाज करने के लिए।
जहाँ सत्ताधीशों के लगातार आने-जाने के कारण हर समय सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रहती है, वहाँ गोरखपुर और बिहार से लाकर देह व्यापार का काला धंधा करवाने की हिम्मत और हैसियत के पीछे कौन है, इसकी गहरी जाँच हो।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 22, 2025
जब भाजपा सरकार पुलिस से पॉलिटकल पोलिंग करवाएगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का… pic.twitter.com/esuI6WPHef
पावन स्थल की पवित्रता बचाने में नाकाम सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार उच्चतम पावन स्थल की पवित्रता और शुचिता बचाने और बनाए रखने में सक्षम नहीं है, उसको सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार है क्या? अखिलेश ने एक महिला का वीडियो भी शेयर किया है, जो उसी मोहल्ले की है, जहां से यह सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसमें महिला साफ कह रही है कि कई साल से यह गोरखधंधा चल रहा था। कहीं कोई सुनवाई नहीं होती थी। पुलिस वाले दो तीन लाख रुपए ले जाते थे और कुछ नहीं होता था।
गौरतलब है कि बीते दिनों अयोध्या के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलने का खुलासा हुआ था। यहां के फतेहगंज इलाके में खीर गली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस से पुलिस ने 11 महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: Crime News:एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 102 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, FIR
samajwadi party | bjp government | bjp govt | yogi government | yogi government news | cm yogi news | yogi news | ayodhya | Ayodhya news 2025 | Ayodhya sex racket