Advertisment

UP News: अखिलेश यादव बोले, मुख्‍यमंत्री ही प्रदेश का सबसे बड़ा माफ‍िया!

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को प्रदेश का सबसे बड़ा माफ‍िया बताते हुए कहा कि वस्‍त्र बदलने से कोई लाभ नहीं मिलता, सब जानते हैं कि प्रदेश का सबसे बड़ा माफ‍िया कौन है।

author-image
Vivek Srivastav
ay 05

सपा मुखिया अखिलेश यादव व सीएम योगी का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सीधे सीधे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ(CM Yogi Adityanath) को प्रदेश का सबसे बड़ा माफ‍िया बताते हुए कहा कि वस्‍त्र बदलने से कोई लाभ नहीं मिलता, सब जानते हैं कि प्रदेश का सबसे बड़ा माफ‍िया कौन है। सपा मुखिया ने कहा कि हमारी सांसद इकरा हसन पर भाजपा नेता ने अभद्र टिप्‍पणी की। 

तालाबों और वेटलैंड पर भाजपाइयों का कब्‍जा

सपा मुखिया(Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ के सारे तालाब भाजपा के लोगों ने कब्‍जा लिए हैं। उन्‍होंने कहा कि लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के तालाबों और वेटलैंड पर भाजपा के लोगों ने कब्‍जा कर रखा है। पत्रकारों से रूबरू सपा मुखिया ने कहा कि आप अयोध्‍या, बनारस और लखनऊ की रजिस्‍ट्री निकलवा लो, सच्‍चाई सामने आ जाएगी। 

पुलिस के जोर से PDA पाठशाला बंद करवाना चाहती है सरकार

समाजवादी पार्टी की ओर से चलाई जा रहीं PDA पाठशाला पर एफआईआर होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि पढ़ाई को लेकर तो अंग्रेजों ने भी कभी एफआईआर नहीं करवाई, लेकिन यह सरकार पुलिस के जोर से PDA पाठशाला बंद करवाना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संकल्‍प है कि PDA पाठशाला तब तक बंद नहीं होगी, जब तक स्‍कूलों में टीचर और प्रिंसिपल नहीं पहुंच जाते। सपा मुखिया ने कहा कि मुख्‍यमंत्री को खुद पाठशाला जाने की जरूरत है। वह जाकर देखें की वहां क्‍या हालात हैं। मुख्‍यमंत्री के खुद के जिले में स्‍कूल की छत गिरने से रबच्‍चे घायल हो गए। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने लखनऊ में अभिनव विद्यालय और संस्‍कृत‍ि स्‍कूल खोला, जबकि भाजपा सरकार(yogi government) शिक्षा के खिलाफ है। 

उमर अंसारी की गिरफ़्तारी दिखावटी

माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की गिरफ़्तारी पर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार के पास दिखाने और बताने को कुछ नहीं है, इसलिए इस तरीके की कार्रवाई की जा रही है। यह सब दिखावटी है। सपा मुखिया ने कहा कि आप प्रदेश के पार्कों का हाल देख लीज‍िए, सभी पार्क सपा सरकार के समय के हैं, लेकिन होर्डिंग किसी और के लगाए जा रहे हैं। 

Advertisment

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ आंदोलन के 250 दिन, 4 अगस्त को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी

यह भी पढ़ें- UP में 30% महंगा हो सकता है नया बिजली कनेक्शन, UPPCL ने आयोग में दिया दरें बढ़ाने का प्रस्ताव

Advertisment
Akhilesh Yadav CM yogi CM Yogi Adityanath yogi government yogi government news yogi news cm yogi news samajwadi party bjp latest up news up news up news breaking up news hindi up news in hindi
Advertisment
Advertisment