Advertisment

UP News : अखिलेश का बड़ा आरोप, इटावा से तो 'पहाड़' का ही ट्रांसफर कर दिया

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लॉयन सफारी का कोई विकास नहीं किया और न ही इसके आसपास के जिलों में किसी तरह का विकास कार्य किया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा से तो एक पहाड़ का ही ट्रांसफर कर दिया गया।

author-image
Vivek Srivastav
21 sep f1

इटावा में प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को इटावा लॉयन सफारी की सैर करने के लिए निकले। इससे पहले उन्‍होंने प्रेस वार्ता भी की और प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने लॉयन सफारी का कोई विकास नहीं किया और न ही इसके आसपास के जिलों में किसी तरह का विकास कार्य किया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा से तो एक पहाड़ का ही ट्रांसफर कर दिया गया। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार जब आएगी, तो इस बात की जांच की जाएगी कि पहाड़ कहां गया?

लॉयन सफारी को एनिमल सफारी के रूप में विकसित करेंगे

सपा मुखिया ने हाथों में बब्‍बर शेरों का रोमांच संसार नाम की किताब दिखाते हुए कहा कि जो सपना समाजवादियों ने, नेताजी ने और हम सबने देखा, वह पूरा हो रहा है। उन्‍होंने लॉयन सफारी के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि आपके प्रयासों से ही यह सफारी आगे बढ़ रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार के समय शुरू हुआ काम एक प्रयास था, जो दुनिया में अपनी पहचान बनाएगा। 
सपा मुखिया ने कहा कि अभी लोग वनतारा के बारे में पूछते हैं, देखने जाते हैं, लेकिन जल्‍द ही देश दुनिया इटावा की लायन सफारी को देखने आएंगे। उन्‍होंने कहा कि हम इसे एनिमल सफारी के रूप में विकसित करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे क्षेत्र का विकास होगा, रोजगार बढ़ेगा और लोगों को नौकरियां मिलेंगी। सपा मुखिया ने कहा कि इटावा में और भी बड़े बड़े काम किए जाएंगे। सपा मुखिया ने कहा कि इस सरकार के 400 दिन बचे हैं और वह केवल अब एक बजट पेश करेगी। इससे पहले नौ बजट में तो इटावा को कुछ दिया नहीं, देखते हैं जाते जाते क्‍या देती है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने मिशन शक्ति 5 का किया शुभारंभ, कहा-पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज खुद बना रही अपना रास्ता

यह भी पढ़ें: Crime News: महिला अपराध से लेकर मुख्यालय तक, लखनऊ पुलिस में हुए महत्वपूर्ण तबादले, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Advertisment

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, FIR

akhileshyadav | samajwadi party | Etawahlionsafari | latest up news | up news | up news breaking | UP news 2025 | up news hindi 

samajwadi party up news latest up news up news breaking akhileshyadav up news hindi UP news 2025 Etawahlionsafari
Advertisment
Advertisment