Advertisment

UP News : अखिलेश का तंज, भाजपा की आर्थिक नीतियों ने की जनता की जेब खाली

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर एक बार फ‍िर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार की आर्थिक नीतियां पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैं और भाजपा की वजह से जनता की जेब पूरी तरह से खाली खाली हो चुकी है।

author-image
Vivek Srivastav
28 aug 6

अखिलेश यादव का फाइल फोटो व उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में खिलौने बेचता एक एक आदमी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरि‍फ के लागू होने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर एक बार फ‍िर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार की आर्थिक नीतियां पूरी तरह से नाकाम साबित हुई हैं और भाजपा की वजह से जनता की जेब पूरी तरह से खाली खाली हो चुकी है। सपा मुखिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिस पर एक आदमी हाथ से बनाए खिलौने बेच रहा है। अखिलेश ने लिखा, 'हम चाहते हैं… फिर से लगें मेले, जहां खिलखिलाता बचपन खेले।'

सोशल मीडिया पर क्‍या कहा अखिलेश ने

सपा मुखिया ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों की नाकामी की वजह से जनता की जेबें खाली हैं, लोग बच्चों के लिए जरूरत की रोटी नहीं जुटा पा रहे हैं, वो बच्चों के लिए खेल-खिलौने कहां ले पाएंगे? उन्‍होंने सक्षम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो ऐसे आत्मनिर्भर लोगों का रोजगार बचाएं और उनका सामान खरीद कर आर्थिक तंगी के इस दौर से उनको बचाएं, जो अपने हुनर का इस्तेमाल करके, सच में मेहनत से ईमानदारी की रोजी-रोटी कमाना चाहते हैं। यही सच्चा 'वोकल फॉर लोकल' होगा। अखिलेश यादव ने आगे भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 'स्वदेशी' का सिर्फ नारा देते हैं, उन भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के भरोसे देश के गरीब, किसान, मजदूर, कारीगर और कलाकारों को नहीं छोड़ा जा सकता है। 

नाकाम नीतियों का खामियाजा निर्यातक, मजदूर, कारीगर क्यों भुगतें?

इससे पहले सुबह भी सपा मुखिया(Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार की विदेश व आर्थिक नीति को नाकाम बताते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि भाजपा सरकार की नाकाम विदेश व आर्थिक नीतियों का खामियाजा निर्यातक, मजदूर, कारीगर क्यों भुगतें? उन्‍होंने कहा कि सरकार समय रहते सहायता व राहत दे, नहीं तो पहले से विकराल बेरोजगारी की समस्या विकट रूप धारण कर लेगी। सपा(samajwadi party) मुखिया ने भाजपा सरकार( bjp government) पर तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार अरबपतियों पर मेहरबान हो सकती है, तो लघु, मध्यम व सूक्ष्म उद्योगों पर क्यों नहीं?

Advertisment

UPPCL : मध्यांचल निदेशक वाणिज्य का कार्यकाल फिर बढ़ा, बिल नहीं देने पर पांच बिलिंग एजेंसियों को चेतावनी

शहर में बढ़ेगी हरियाली : कुकरैल नदी के किनारे 24 एकड़ में 'उर्मिला वन' होगा विकसित, मियावॉकी पद्धति से लगेंगे पौधे

Crime News : पड़ोसी की बेटी को बदनाम करने के लिए नाबालिग ने बनाई फर्जी इंस्टा आईडी, 12 लड़कियों की तस्वीरों पर अश्लील कमेंट कर मचाया हड़कंप

Advertisment

UP News : अखिलेश का तंज, भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं

 bjp govt | latest up news | UP news 2025 | up news hindi 

samajwadi party Akhilesh Yadav bjp up news latest up news bjp govt bjp government up news hindi UP news 2025
Advertisment
Advertisment