/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/25/lakhimpur-khiri-2025-06-25-13-51-27.jpeg)
जनेश्वर मिश्र पार्क में जामुन तोड़ते बच्चे। लखीमपुर में तेंदुए से भिड़ता एक मजदूर।
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखीमपुर खीरी में एक तेंदुए द्वारा ईंट भट्ठे में आने और एक मजदूर पर हमला करने को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार वनों को लूटने में लगी है और सरकार द्वारा बेतहाशा अतिक्रमण करने के कारण परेशान होकर जंगली जानवर शहरों में घुसने को मजबूर हैं। साथ ही उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क में जामुन तोड़कर खाते लोगों का वीडियो भी सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी(samajwadi party) को आने वाले समय की सोच रखने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए ही सपा की सरकार ने पेड़ लगाए।
समाजवादी सोच कल की, सबके हिस्से आए फल की
सपा मुखिया(akhilesh yadav) ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'धौरहरा के ग्राम बबुरी स्थित ईंटें के भट्ठे पर एक तेंदुए से मुकाबला करते जो मजदूर घायल हुआ है, उसके अच्छे से अच्छे इलाज-उपचार की व्यवस्था की जाए। भाजपा राज में वनों को लूटने के लिए लगातार बढ़ता हुआ, जो बेतहाशा अतिक्रमण किया जा रहा है, उसकी वजह से ही जंगली जानवर बस्तियों में आने को मजबूर हो रहे हैं। वनों की ये लूट तभी रुकेगी, जब पर्यावरण संरक्षण की सोच वाली सरकार आएगी।
वन बचेंगे तो सब बचेंगे!'
अखिलेश यादव ने दूसरे पोस्ट में लिखा, 'समाजवादी सोच कल की, सबके हिस्से आए फल की। जो आने वाले कल के बारे में सोचता है, वही पेड़ लगाता है, पर्यावरण बचाता है, सबको साया और फल दिलवाता है।'
यह भी पढ़ें : UP News: 2027 का चुनावी दंगल सिर्फ पीडीए के भरोसे लड़ेंगे अखिलेश यादव!
यह भी पढ़ें : UP News: इटावा कांड पर भड़के अखिलेश, कहा-भाजपा राज में 'पीडीए' वाले 'कथावाचन' भी नहीं कर सकते
यह भी पढ़ें : UP News: एसडीएम को थप्पड़ की गूंज अब सियासी हलकों में, अखिलेश बोले-सीएम को नहीं पता प्रदेश में क्या हो रहा?
यह भी पढ़ें : Axiom4Mission : अंतरिक्ष में शुभांशु तो मां की आंखों में दिखे खुशी के आंसू