Advertisment

UP News: अखिलेश का तंज, भाजपा के कहने पर वोटर लिस्‍ट में घपला किया, लो अब झेलो FIR

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के कहने पर वोटर लिस्ट में घपला करने वाला बड़े-से-बड़ा अधिकारी और बूथ स्तर तक का चुनावकर्मी देख ले कि उसकी बेईमानी पकड़े जाने पर उसके खिलाफ इसी प्रकार FIR भी होगी और निलंबन व दंडात्मक कार्रवाई भी। जानें पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
17 aug 10

सपा मुखिया अखिलेश यादव और एफआईआर की कॉपी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। आजकल मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर भारतीय राजन‍ीति में सियासी बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजद नेता तेजस्‍वी यादव के साथ मताधिकार अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, तो समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम सोशल मीडिया के माध्‍यम से लगातार चुनाव आयोग को घेरने का काम कर रहे हैं। रविवार शाम सपा(samajwadi party) मुखिया ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक एफआईआर की कॉपी पोस्‍ट की, जिसमें बगैर विधिक कार्यवाही के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की बात है। साथ ही इसमें संबंधित बीएलओ पर दंडात्‍मक कार्रवाई की बात भी कही गई है। अब इसे लेकर ही अखिलेश यादव ने न केवल भाजपा पर तंज कसा है, बल्कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों को भी चेताया है। 

क्‍या लिखा सोशल मीडिया एक्‍स पर अखिलेश ने

अखिलेश यादव(akhileshyadav) ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, वोटर लिस्ट में घपला करने वाला बड़े-से-बड़ा अधिकारी और बूथ स्तर तक का चुनावकर्मी देख ले कि उसकी बेईमानी पकड़े जाने पर उसके खिलाफ इसी प्रकार FIR भी होगी और निलंबन व दंडात्मक कार्रवाई भी। वो अपने विभाग, परिवार और समाज में देश के साथ दगा करने का दोषी घोषित होगा, साथ ही सजा पाकर एक अपमानजनक जीवन जीने पर मजबूर भी होगा। उन्‍होंने आगे लिखा, जिनके कहने पर चुनावी धांधली हो रही है, वो भाजपाई लोग मतलब निकल जाने के बाद ऐसे संलिप्त लोगों को पहचानेंगे तक नहीं, बचाने की बात तो बहुत दूर की है। जब भाजपा अपने दल के उच्चस्थ पदों पर बैठे अपने लोगों के खिलाफ ही शतरंजी चालें चलती रहती है तो औरों का क्या। चुनावकर्मी भाजपाइयों के गुनाह में शामिल होकर या उनके साथ मिलीभगत करके कोई भी अपराध करने से पहले याद रखें 'भाजपा किसी की सगी नहीं है'।

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को ईओडब्लू की टीम ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं पर कर्मियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Akhilesh vs EC | up news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi

samajwadi party up news latest up news up news in hindi akhileshyadav up news hindi UP news 2025 Akhilesh vs EC
Advertisment
Advertisment