/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/29/29-a5-2025-10-29-13-16-41.png)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश की योगी सरकार ने औद्योगिक विकास और आधुनिक लॉजिस्टिक्स संरचना की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी में 8,000 करोड़ रूपए की लागत से इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप और लॉजिस्टिक्स हब बनाने को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (National Logistics Policy) और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप, भारत की सप्लाई चेन और निर्यात प्रणाली को नई ताकत देगी। यह उत्तर भारत की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं में से एक होगी।
उत्तर भारत का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स केंद्र बनेगा बोड़ाकी
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत विकसित हो रही यह परियोजना इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (IITGNL) द्वारा चलाई जाएगी। यह केंद्र माल परिवहन में दक्षता बढ़ाने, फ्रेट कॉस्ट घटाने और राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा। 800 एकड़ में बनने वाले इस लॉजिस्टिक्स हब में कंटेनर टर्मिनल, विशाल वेयरहाउस और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं होंगी। यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) से सीधे जुड़ा होगा, जिससे पश्चिमी भारत के बंदरगाहों और औद्योगिक क्षेत्रों तक माल का आवागमन तेज गति से हो सकेगा।
राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति को मिलेगा बल
यह परियोजना भारत की राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति के तीन प्रमुख उद्देश्यों एकीकृत लॉजिस्टिक्स अवसंरचना, एकीकृत डिजिटल माल प्रबंधन प्रणाली और
मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी को साकार करेगी। राज्य सरकार का कहना है कि यह परियोजना भारत को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (LPI) में शीर्ष 25 देशों में शामिल करने के लक्ष्य को गति देगी।
दादरी में 1,200 करोड़ रूपए का दूसरा लॉजिस्टिक्स पार्क भी
बोड़ाकी के साथ-साथ दादरी में 1,200 करोड़ रूपए की लागत से एक दूसरा लॉजिस्टिक्स पार्क भी विकसित किया जा रहा है। दोनों परियोजनाएं मिलकर उत्तर प्रदेश को भारत की लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक राजधानी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। इनसे क्षेत्र में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर पैदा होंगे तथा परिवहन, रियल एस्टेट व आतिथ्य जैसे क्षेत्रों को भी नई गति मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा बनेगा देश का लॉजिस्टिक्स हब
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि बोड़ाकी लॉजिस्टिक्स हब और पार्क, दिल्ली-एनसीआर में कार्गो मूवमेंट को नई दिशा देंगे। इससे ग्रेटर नोएडा देश का प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स गंतव्य बनेगा। यह परियोजना भारत की सप्लाई चेन को मजबूत करेगी और विश्वस्तरीय निवेशकों को आकर्षित करेगी।
विकसित भारत 2047 की दिशा में यूपी का बड़ा कदम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल के वर्षों में एक्सप्रेस-वे, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और औद्योगिक कॉरिडोर के जरिए प्रदेश को देश के लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में विकसित किया है। बोड़ाकी परियोजना इसी कड़ी का हिस्सा है, जो उत्तर प्रदेश को देश की आर्थिक प्रतिस्पर्धा और निर्यात क्षमता का नया इंजन बनाएगी।
यह भी पढ़ें : योगी सरकार का बड़ा कदम: न्यायिक विभाग में 274 नए पद, भदोही में बनेगा राज्य विश्वविद्यालय
यह भी पढ़ें : UP News : गन्ना किसानों की फिर से मनी दीवाली, गन्ने के मूल्य में 30 रूपए\क्विंटल की वृद्धि
यह भी पढ़ें : Crime Story: लखनऊ में बढ़ता अवैध असलहों का नेटवर्क, पुलिस सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित, सफाईकर्मी हत्याकांड ने फिर खोली पोल
CM yogi | CM Yogi Adityanath | cm yogi cabinet baithak | yogi government | yogi government news | yogi news | cm yogi news | up gov | up government | UP government decision | UP government development | UP Government News
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us