Advertisment

UP News : अयोध्या के राजा विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र का निधन, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने जताया दुख

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, राजसदन अयोध्या के राजा विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र का शनिवार देर रात निधन हो गया। विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र अयोध्या के लोगों के बीच राजा साहब के रूप में जाने जाते थे।

author-image
Vivek Srivastav
24 aug 7

अयोध्या के राजा विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, राजसदन अयोध्या के राजा विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्‍होंने राजसदन में ही अंतिम सांस ली। वह लगभग 71 वर्ष के थे। रविवार दोपहर 12 बजे अयोध्या में सरयू तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनके निधन पर दुख जताया है।  

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के माननीय सदस्य, राजसदन अयोध्या के मुखिया श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'
मुख्‍यमंत्री के अलावा उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(keshav maurya) और सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव(akhileshyadav ) ने भी श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी के निधन पर दुख जताया है।  

बसपा के टिकट पर लड़ा था लोकसभा चुनाव

विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र अयोध्या के लोगों के बीच राजा साहब के रूप में जाने जाते थे। वह अयोध्या रामायण मेला संरक्षक समिति के सदस्य भी थे। उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके थे। अयोध्या राजवंश के राजा दर्शन सिंह की वंशावली से जुडी कड़ी में स्वर्गीय महारानी विमला देवी के दो पुत्र विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र हुए। विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के बड़े होने के कारण उन्हें इस राजवंश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और उन्हें राजा अयोध्या के रूप में जाना जाने लगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- खाद की किल्लत के विरोध में AAP कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, इरम रिजवीं बोलीं- योगी सरकार किसान विरोधी

यह भी पढ़ें- डालीगंज तिराहे पर बनेगी रोटरी, ऑटो-टेम्पो के लिए निर्धारित होगा स्टॉपेज

Advertisment

यह भी पढ़ें- डालीगंज तिराहे पर बनेगी रोटरी, ऑटो-टेम्पो के लिए निर्धारित होगा स्टॉपेज

यह भी पढ़ें- बिजली निजीकरण में नया ट्विस्ट : सलाहकार कंपनी की खुली पोल, भुगतान फंसा

 latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi

akhileshyadav keshav maurya CM yogi CM Yogi Adityanath up news hindi UP news 2025 up news latest up news
Advertisment
Advertisment