/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/11/11-d2-2025-11-11-13-33-54.png)
प्रेस वार्ता में भूपेन्द्र सिंह चौधरी। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुंडा 150वीं जयंती समारोह अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि मां भारती के अमर सपूत भगवान बिरसा मुंडा का नाम सुनते ही मिट्टी की सौंधी सुगंध और संघर्ष की ज्वाला एक साथ महसूस होती हैं। भगवान बिरसा मुंडा एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग, एक आन्दोलन और आदिवासी समाज की आत्मा के प्रतीक थे। 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के उलीहातू गांव में भगवान बिरसा मुंडा का जन्म हुआ। भाजपा उनकी 150वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाएगी तथा राष्ट्र और संस्कृति के लिए सर्वस्व समर्पण करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के संदेश को लेकर जनमानस के बीच पहुंचेगी।
स्वतत्रंता संग्राम को स्वाभिमान और स्वदेशी की चेतना दी
चौधरी ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने स्वतत्रंता संग्राम को स्वाभिमान और स्वदेशी की चेतना दी। स्वराज, स्वदेशी और ग्राम स्वावलम्बन का संदेश दिया। भगवान बिरसा मुंडा ने मंत्र दिया कि अपने धर्म, अपनी धरती और अपने देवता को पहचानों। इस मंत्र के साथ उन्होंने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। जंगल हमारा, जमींन हमारी, हवा-पानी हमारा, हमारी धरती पर कोई पराया अधिकार नहीं कर सकता। इस आह्वान के साथ उन्होंने 1899 में उलगुलान महासंग्राम प्रारम्भ किया। यह महासंग्राम अंग्रेजी सत्ता के विरूद्ध स्वतंत्रता आन्दोलन के साथ ही सामाजिक, आर्थिक तथा धार्मिक पुनर्जागरण का प्रतीक बना। अंग्रेजो ने बिरसा मुंडा को पकड़ने के लिए बडे पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया और सन् 1900 में उन्हें गिरफ्तार किया गया। अंग्रेजो ने यातनाओं की हदें पार कर दीं और 6 जून 1900 को मां भारती के सपूत भगवान बिरसा मुंडा ने वीरगति प्राप्त की।
जनजातीय गौरव स्वाभिमान सम्मेलन करेगी भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज में जन-जागरण के अग्रदूत भगवान बिरसा मुंडा हम सभी के प्रेरणापुंज है। भाजपा जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा 150वीं जयन्ती समारोह अभियान के तहत भगवान बिरसा मुंडा के संदेश के साथ प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 15 नवम्बर तक सभी कमिश्नरी केन्द्रों पर जनजातीय गौरव स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन करेगी। केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री तथा पार्टी के केन्द्र व प्रदेश के पदाधिकारी सम्मेलनों में पहुचेंगे। सम्मेलनों के माध्यम से मातृभूमि एवं संस्कृति की रक्षा के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के विचार लोकव्यापी होंगे। सम्मेलनों में जनजातीय समाज के साथ सभी वर्गों को जोड़कर गीतों, काव्यों, नाटकों तथा जनजातीय कलाओं के माध्यम से राष्ट्रनायक का चरित्र जनमानस के बीच पहुंचेगा। भगवान बिरसा मुंडा के विचारों के साथ सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
चौधरी ने कहा कि भाजपा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयन्ती पर 12, से 15 नवम्बर तक प्रदेश के सभी जिलो में जनजातीय स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी। सभी स्मारकों पर दीपोत्सव तथा पुष्पार्चन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर जनजातीय गौरव और स्वाभिमान को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयन्ती पर 15 नवम्बर को सोनभद्र में जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। जनजातीय संस्कृति, कला, नृत्य, वाद्य, युद्ध कौशल के प्रदर्शन के साथ उत्साह, उमंग से परिपूर्ण सम्मेलन में जनजातीय उत्कर्ष की छटा और भगवान बिरसा मुंडा का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा 150वी जयंती समारोह अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को अभियान प्रभारी तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड को अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विद्या भूषण गोंड तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सूरज सिंह सोमवंशी को सह संयोजक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Crime News:वाराणसी एएनटीएफ की मिली बड़ी सफलता, 78 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us