Advertisment

UP News : भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह के family drama में सीएम योगी की एंट्री, जानें पूरा मामला

भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह और उनकी पत्‍नी ज्योति सिंह में विवाद के बीच पवन के ससुर लखनऊ पहुंच गए हैं और अब सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मिलने की तैयारी में हैं। उन्‍होंने कहा कि वह एक पिता के रूप में बेटी के सम्मान और सुरक्षा की गुहार लेकर आए हैं।

author-image
Vivek Srivastav
7a5 (2)

भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह और उनकी पत्‍नी ज्योति सिंह का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह और उनकी पत्‍नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद अब परिवार से निकलकर सत्ता के गलियारों तक पहुंच गया है। अभिनेता के बलिया निवासी ससुर रामबाबू सिंह मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी बेटी के लिए सम्मान और न्याय की मांग करेंगे। फिलहाल, रामबाबू सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की तैयारी में हैं। रामबाबू सिंह का कहना है कि वे किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत कारण से नहीं, बल्कि एक पिता के रूप में बेटी के सम्मान और सुरक्षा की गुहार लेकर आए हैं।

बस इतनी मांग है कि बेटी को सम्मान के साथ रखें

पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह ने कहा कि हमारी बस इतनी मांग है कि बेटी को सम्मान के साथ रखें। जो घटनाक्रम हुआ, उसके बारे में उन्होंने कहा कि हमारी बेटी उनसे बात करने ही आई थी, लेकिन उन्होंने बातचीत नहीं की और उल्टा पुलिस को भेज दिया। पैसे दे दिए होंगे। पुलिस पहुंच गई और बेटी को ले जाने लगी तो उसने कहा, 'मेरा क्या जुर्म है, यह बताएं।' उन्होंने पुलिस से कहा, 'मेरा गुनाह क्या है?' हम यह चाहते हैं कि हमें इंसाफ मिले। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने जा रहे हैं और बेटी के लिए न्याय की मांग करेंगे।

इसके पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी से इंसाफ की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में मुख्यमंत्री से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। वह वीडियो में कह रहे हैं कि जो योगी जी की पार्टी का मूल मंत्र है, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,' आज मेरी बेटी बहुत दुर्दिन देख रही है। वह तड़प रही है। मैं भी बीमार चल रहा हूं। आज हूं कल नहीं रहूंगा। मेरी बेटी का क्या होगा? उसे इंसाफ दिलाएं, बेटी को न्याय मिले। यही हमारी मांग है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : UP News : 'रायबरेली में सिर्फ दलित की हत्‍या नहीं हुई, बल्कि यह इंसानियत, संविधान और न्‍याय की हत्‍या है'

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : ...तो पवन सिंह और पत्‍नी के बीच 'चुनावी चक्‍कर' है टकराव की वजह !

यह भी पढ़ें : UP News : 72 जिलों के DM\SDM के 30 दिसंबर तक स्‍थानांतरण नहीं हो सकेंगे, जानें क्‍यों?

pawan singh ke gana | pawan singh | apna raja ji ke pawan singh new song | bhojpuri song pawan singh | jyoti singh pawan singh | pawan singh bhojpuri song | pawan singh hit song | pawan singh jyotish singh vivad | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi CM Yogi Adityanath | CM yogi  

Advertisment
pawan singh jyotish singh vivad pawan singh hit song pawan singh bhojpuri song CM yogi jyoti singh pawan singh CM Yogi Adityanath bhojpuri song pawan singh up news in hindi up news hindi apna raja ji ke pawan singh new song UP news 2025 pawan singh up news pawan singh ke gana latest up news
Advertisment
Advertisment