Advertisment

UP News : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी पर्व की बधाई, बापू-शास्‍त्री को किया नमन

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समस्‍त प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी है। बुधवार को ही महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती भी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इन महान विभूतियों को भी नमन किया।

author-image
Vivek Srivastav
02 a1

महात्‍मा गांधी और लाल बहादुर शास्‍त्री का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समस्‍त प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी है। मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा कि सत्य, सन्मार्ग, संस्कार, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्‍वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व, विजयादशमी की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! उन्‍होंने कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा से हर हृदय, धर्म और सत्य के आलोक से आलोकित हो। 

महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती 

बुधवार दो अक्‍टूबर को ही महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की जयंती भी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इन महान विभूतियों को भी नमन किया। उन्‍होंने एक्‍स पर कहा कि महामानव 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! प्रदेश वासियों को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' की शुभकामनाएं! बापू का सत्य, अहिंसा, स्वराज और स्वदेशी का सिद्धांत आज भी हम सभी को सेवा, सत्यनिष्ठा और सद्भाव के पथ पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।
लाल बहादुर शास्‍त्री को नमन करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरलता, शुचिता, दृढ़ता और त्याग की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन! सादा जीवन-उच्च विचार भाव से दीप्त उनका संपूर्ण जीवन आज भी करोड़ों नागरिकों को सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : UP News: दिल्ली-लखनऊ एयर इंडिया फ्लाइट में यात्री ने की हाथापाई और गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : UP Politics : अमित मालवीय ने दी अखिलेश को नसीहत, कहा- बेहूदा व अनपढ़ यूट्यूबर्स का प्रचार करना बंद कीजिए

Advertisment

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : UP News : कन्‍याओं के पैर धुलकर अपने हाथों से भोजन करवाया सीएम योगी ने

 CM yogi | CM Yogi Adityanath | cm yogi news | yogi news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi 

up news hindi UP news 2025 up news latest up news yogi news cm yogi news CM Yogi Adityanath CM yogi
Advertisment
Advertisment