/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/01-a4-2025-10-01-12-58-32.png)
अमित मालवीय और अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। जीएसटी (GST)दरों में कटौती को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर थमा नहीं है। पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने GST दरों में कटौती को भाजपा का जीएसटी गोलमाल करार देते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वहीं, अब भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव न सिर्फ गलत जानकारी रखते हैं, बल्कि पूरी तरह से अनभिज्ञ भी हैं। उन्होंने कहा कि नोटबुक, एक्सरसाइज बुक पर GST की दर शून्य ही है। साथ ही इनको बनाने में इस्तेमाल होने वाले कागज पर भी GST दर शून्य है। अमित मालवीय ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समर्थित बेहूदा व अनपढ़ यूट्यूबर्स का प्रचार करना बंद कीजिए।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री न सिर्फ ग़लत जानकारी रखते हैं बल्कि पूरी तरह से अनभिज्ञ भी हैं।
— Amit Malviya (@amitmalviya) October 1, 2025
📘 नोटबुक, एक्सरसाइज़ बुक पर GST दर शून्य है।
📄 नोटबुक, एक्सरसाइज़ बुक बनाने में इस्तेमाल होने वाले काग़ज़ पर भी GST दर शून्य है।
कांग्रेस-आप समर्थित बेहूदा, अनपढ़ यूट्यूबर्स का… https://t.co/HMqh7HQKGKpic.twitter.com/zvljBEtDHI
क्या कहा था अखिलेश यादव ने
सपा मुखिया ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें एक आदमी दुकानदार से बात करता दिखाई दे रहा था। इसमें बताया गया था कि सरकार ने किताब से तो GST हटा दी, लेकिन जिस कागज से किताब तैयार होती है, उस पर GST बढ़ा दी, ऐसे में स्थिति तो जस की तस रही। ग्राहक या दुकानदार को तो कोई फायदा ही नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने आगे कहा था कि भाजपा ने दिखाने के लिए तैयार सामान पर तो GST कम कर दी, लेकिन वो सामान जिससे तैयार होता है, उसके कच्चे माल पर GST बढ़ा दी। सपा मुखिया ने कहा था कि यही है भाजपा के 'GST गोलमाल' का सच।
यह भी पढ़ें : UP News : कन्याओं के पैर धुलकर अपने हाथों से भोजन करवाया सीएम योगी ने
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
यह भी पढ़ें : UP News: दिल्ली-लखनऊ एयर इंडिया फ्लाइट में यात्री ने की हाथापाई और गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार
Akhilesh Yadav | samajwadi party | Amit Malviya | Amit Malviya statement | bjp | bjp update | UP Politics | UP Political News | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today