/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/01-a2-2025-10-01-12-25-18.png)
कन्या पूजन करते सीएम योगी। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की नवमी की बधाई देते हुए कहा कि भारत की सनातन परंपरा में मातृ शक्ति के प्रति सनातन आस्था का यह पर्व एक नई प्रेरणा प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया और कन्या भोजन का भी आयोजन किया।
कन्या पूजन का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'शारदीय नवरात्रि 2025 की नवमी तिथि पर मां भगवती की सिद्धि प्रदान करने वाले स्वरूप की पूजा और अनुष्ठान के साथ 9 स्वरूपा दुर्गा के रूप में हमने कन्या पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं छोटी-छोटी कन्याओं के पैर धुले और फिर सभी को अपने हाथों से कन्या भोजन करवाया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/01/01-a3-2025-10-01-12-28-18.png)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया एक्स पर भी इस पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई दी।
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 1, 2025
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
पावन 'महानवमी' की सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और प्रदेश वासियों को अनंत शुभकामनाएं!
अष्ट सिद्धि, नौ निधियों की प्रदाता, करुणामयी माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण… pic.twitter.com/LtRRtNJnGa
यह भी पढ़ें- मांगों पर उदासनीता से कर्मचारी नाराज, 18 को करेंगे प्रदर्शन
CM Yogi Adityanath | CM yogi | cm yogi news | yogi news | shardiya navratri 2025 | Navratri | Navratri 2025