Advertisment

UP News: सीएम योगी बोले, बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविर में कोई परेशानी न हो

वाराणसी में सीएम योगी ने 'सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' तथा केंद्रीय कारागार के पास बने 'संगीत पाथवे' का किया निरीक्षण। 'संगीत पाथवे' पर लगातार बज रहे बनारस घराने के संगीत यहां आने वाले लोगों को अलग अनुभूति कराते हैं।

author-image
Vivek Srivastav
yogi v

सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर में भगवान बुद्ध के चित्र को नमन करते सीएम योगी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर में बने सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज का देर शाम स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के लोगों ने मुख्यमंत्री को महात्मा बुद्ध का चित्र स्मृति स्वरूप भेंट किया। मुख्यमंत्री ने सलारपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ ही उनके रहने, खाने-पीने की समुचित व्यवस्था समुचित होनी चाहिए।

संगीत पाथवे भी देखा सीएम ने

मुख्यमंत्री(CM Yogi Adityanath) ने केंद्रीय कारागार के पास बने संगीत पाथवे का भी स्थलीय निरीक्षण किया। फुलवरिया तिराहा से सेंटर जेल की दीवार के पैरलर शिवपुर में लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बाई क्षेत्र में 15 फीट चौड़े बन रहे इस संगीत पाथवे का लगभग 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। संगीत पाथवे पर बनारस घराने के संगीत लगातार बज रहे हैं, जो यहां पर आने वाले लोगों को अलग ही अनुभूति कराते रहेंगे। इस संगीत पाथवे पर देश-विदेश में मशहूर बनारस घराने बड़े-बड़े संगीतज्ञों के चित्र बने हैं। उस पर उनके जीवन चरित्र भी लिखे गए हैं। इसके अलावा यहां पर शहनाई, तबला, शेखावत आदि वाद्य यंत्र लगाए गए हैं।           
    इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, विशाल सिंह 'चंचल', मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :UP News: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूछा, ममता बनर्जी क्‍या चाहती हैं? पाकिस्‍तान-बांग्‍लादेश के वोटर यहां वोट दें?

यह भी पढ़ें :Axiom-4 Mission : धरती पर लौटे पापा शुभांशु तो बेटा गोद में चढ़ा, पत्‍नी ने गले लग जताया प्‍यार

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News: मैनपुरी में स्‍कूलों को मर्ज करने के विरोध में सांसद डिंपल यादव ने डीएम को भेजा पत्र, मांगे जवाब

yogi news | cm yogi news | yogi government news | yogi government

yogi government yogi government news cm yogi news yogi news CM yogi CM Yogi Adityanath
Advertisment
Advertisment