Advertisment

UP News : रायबरेली में दलित युवक की हत्‍या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्‍या करने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर गैंगेस्‍टर एक्‍ट व एनएसए के तहत एक्‍शन लिया जाएगा।

author-image
Vivek Srivastav
8 a4

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्‍या करने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर गैंगेस्‍टर एक्‍ट व एनएसए के तहत एक्‍शन लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों हरिओम वाल्‍मीकि नाम के युवक को भीड़ ने चोर समझकर पकड़ लिया और जब तक उसकी मौत नहीं हो गई, तब तक पीटते रहे। 

गैंगेस्‍टर एक्‍ट व एनएसए के तहत एक्‍शन

आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों पर गैंगेस्‍टर एक्‍ट व एनएसए के तहत एक्‍शन लिया जाएगा। साथ ही उन्‍होंने इस घटना को जातिगत रंग देने की कोशिश में जुटे लोगों को भी चेतावनी दी। उन्‍होंने कहा कि आरोपियों को युवक की जाति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। गिरफ्तार आरोपियों में शिवप्रसाद, लल्ली पासी, आशीष, सुरेश हैं। यशवीर सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्‍य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
इस घटना को लेकर राजनीति भी जोरों पर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात भी की। राहुल गांधी ने इस घटना को संविधान व न्‍याय की हत्‍या बताया था। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय ने भी पीड़‍ित परिवार के घर जाकर सांत्‍वना दी।

यह भी पढ़ें : UP News : भोजपुरी स्‍टार पवन सिंह ने क्‍यों कहा, 'मर्द का दर्द' किसी को दिखाई नहीं देता है

यह भी पढ़ें : UP News : शादी से लौट रहे लोगों की स्‍कॉर्पियो टायर फटने से पानी भरे खंदक में गिरी, 4 की मौत

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP Politics : अखिलेश यादव बरेली के लिए रवाना, वहां से हेलिकॉप्‍टर से जाएंगे रामपुर

Dalit Politics | dalit murder | BJP Anti Dalit Allegation | DalitAwakening | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | Congress | rahul gandhi

up news latest up news Congress rahul gandhi up news in hindi BJP Anti Dalit Allegation Dalit Politics up news hindi DalitAwakening UP news 2025 dalit murder
Advertisment
Advertisment