Advertisment

UP Politics : अखिलेश यादव बरेली के लिए रवाना, वहां से हेलिकॉप्‍टर से जाएंगे रामपुर

अखिलेश यादव बुधवार सुबह प्रशासन के साथ काफी नोकझोक के बाद बरेली जाने के लिए थोड़ी देर पहले लखनऊ एयरपोर्ट रवाना हो गए। यहां से वह चार्टर प्‍लेन से बरेली जाएंगे और वहां से हेलिकॉप्‍टर के जरिये रामपुर। यहां उनकी सपा नेता आजम खान से अहम मुलाकात होनी है।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1c

अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार सुबह प्रशासन के साथ काफी नोकझोक के बाद बरेली जाने के लिए थोड़ी देर पहले लखनऊ एयरपोर्ट रवाना हो गए। यहां से वह चार्टर प्‍लेन से बरेली जाएंगे और फ‍िर वहां से हेलिकॉप्‍टर के जरिये रामपुर जाएंगे। गौरतलब है कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे आजम खान से मिलने जा रहे हैं। आजम खान 23 महीने बाद पिछले माह ही जेल से रिहा हुए हैं।

केवल अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे आजम खान

इससे पहले रामपुर जाने को लेकर अखिलेश यादव की प्रशासन के साथ काफी देर तक नोकझोक होती रही। बरेली में पिछले दिनों हुए उपद्रव को देखते हुए प्रशासन का कहना था कि अखिलेश यादव सीधे मुरादाबाद जाएं और वहां से रामपुर, लेकिन अखिलेश यादव बरेली उतरने की जिद पर अड़े थे। हालांकि काफी देर बातचीत के बाद यह तय हुआ कि अखिलेश बरेली जाएंगे और वहां से सीधे हेलिकॉप्‍टर से रामपुर जाएंगे। सपा मुखिया के साथ रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी जाएंगे। हालांकि सपा नेता आजम खान से पहले ही साफ कह दिया है कि वह केवल अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। 
अखिलेश यादव और आजम खान की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है, क्‍योंकि इससे ही तय होगा कि आजम खान का राजनीतिक भविष्‍य किस राह पर जाएगा। पहले ही उनके बसपा में जाने की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि आजम खान ने इन पर कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन कल यानी नौ अक्‍टूबर को बसपा मुखिया की लखनऊ में एक बड़ी रैली है, ऐसे में यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- बीकेटी, जानकीपुरम, अलीगंज और इंदिरानगर में आज कटेगी बिजली

यह भी पढ़ें- यूपी में नई बिजली दरें घोषित करने में क्यों हो रही देरी? पावर कारपोरेशन की चाल से उठा पर्दा

यह भी पढ़ें- प्राणी उद्यान में बढ़ रहा दुर्लभ वन्यजीवों का कुनबा, जयपुर से आएंगे चिंकारा और लकड़बग्घा

Advertisment

Akhilesh Yadav | akhileshyadav | samajwadi party | Azam Khan | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

samajwadi party Akhilesh Yadav UP Politics akhileshyadav up politics update UP politics today UP politics latest up politics 2025 Azam Khan
Advertisment
Advertisment