Advertisment

UP News : IAS सुरेंद्र सिंह की यूपी में वापसी, सीएम योगी के सचिव बनाए गए

दिल्‍ली में उप राज्‍यपाल सचिवालय में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद अब आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह लखनऊ आ रहे हैं। सुरेंद्र सिंह यूपी कैडर के 2005 के आईएएस अधिकारी हैं। उन्‍हें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के सचिव बनाए गए हैं।

author-image
Vivek Srivastav
7 a9

आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। देश की राजधानी दिल्‍ली में उप राज्‍यपाल सचिवालय में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद अब आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह लखनऊ आ रहे हैं। सुरेंद्र सिंह यूपी कैडर के 2005 के आईएएस अधिकारी हैं। सुरेंद्र सिंह, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के सचिव बनाए गए हैं। दिल्‍ली में प्रतिनियुक्ति के दौरान कोरोना महामारी में दिल्‍ली सरकार की योजनाओं व नीतियों के क्रियान्‍वयन में उनकी अहम भूमिका रही। इसकी काफी सराहना भी की गई थी। 

ग्रेटर नोएडा के सीईओ रह चुके हैं

सुरेन्द्र सिंह का प्रशासनिक अनुभव कई प्रदेश के कई अहम जिलों में रहा है। वह मेरठ के मंडलायुक्त और ग्रेटर नोएडा के सीईओ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वह कानपुर नगर, बरेली और वाराणसी के जिलाधिकारी (डीएम) भी रह चुके हैं।
सुरेन्द्र सिंह का जन्म मथुरा जिले में हुआ था और उनके पास अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न हिस्सों का व्यापक अनुभव है।

यह भी पढ़ें : UP News : 'रायबरेली में सिर्फ दलित की हत्‍या नहीं हुई, बल्कि यह इंसानियत, संविधान और न्‍याय की हत्‍या है'

यह भी पढ़ें : UP News : ...तो पवन सिंह और पत्‍नी के बीच 'चुनावी चक्‍कर' है टकराव की वजह !

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : 72 जिलों के DM\SDM के 30 दिसंबर तक स्‍थानांतरण नहीं हो सकेंगे, जानें क्‍यों?

latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | CM Yogi Adityanath | CM yogi | yogi government | yogi government news 

yogi government news yogi government CM yogi CM Yogi Adityanath up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news
Advertisment
Advertisment