Advertisment

UP News: आठ साल में पुलिस मुठभेड़ में 9,467 अपराधियों के पैर में गोली लगी, 238 मारे गए

सीएम योगी के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कर रही सख्त कार्रवाई। आठ वर्षों में 30 हजार से अधिक अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे। सबसे अधिक कार्रवाई पश्चिम के मेरठ जोन में हुई।

author-image
Vivek Srivastav
17 e

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। फाइल फोटो Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में यूपी पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 30 हजार से ज्‍यादा अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान  9 हजार से ज्‍यादा अपराधियों को पैर में गोली लगी। यूपी पुलिस(up police) ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए अब तक 14 हजार से अधिक कार्रवाई कीं, जिससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ। 

सबसे अधिक मेरठ जोन में धरे गए 7,969 अपराधी, 2,911 हुए घायल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले आठ वर्षों में यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए 14,973 कार्रवाई की गयी। इस दौरान 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 9,467 अपराधियों के पैर में गोली लगी जबकि 238 अपराधी मारे गये। प्रदेश में सबसे अधिक पश्चिम के मेरठ जोन में कार्रवाई की गयी। यहां पर पुलिस ने 7,969 अपराधी गिरफ्तार किए गए जबकि 2,911 घायल हुए। इसी तरह आगरा ज़ोन में 5,529 अपराधी गिरफ्ततार किये गये जबकि 741 घायल हुए। वहीं बरेली ज़ोन में 4,383 अपराधी पकड़े गए और 921 घायल हुए। इसके अलावा वाराणसी जोन में 2029 अपराधी अरेस्ट किये गये और 620 घायल हुए।  

कमिश्नरेट में भी जोरदार चला अभियान, गौतमबुद्धनगर में 1,983 अपराधी अरेस्ट किये गये

डीजीपी ने बताया कि कमिश्नरेट में सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर में 1,983 गिरफ्तार किये गये और 1,180 घायल हुए। वहीं गाजियाबाद कमिश्नरेट में 1,133 गिरफ्तार किये गये और 686 घायल हुए। इसके अलावा आगरा कमिश्नरेट में 1,060 अपराधी गिरफ्तार किये गये और 271 घायल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi government) ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालते ही सबसे पहला लक्ष्य प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना और अपराधियों को नेस्तनाबूद करना रखा। उनकी स्पष्ट चेतावनी थी कि अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। वह अपराध छोड़ दें या प्रदेश छोड़ दें। इस दिशा में उठाए गए सख्त कदमों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को एक नई दिशा दी है। इसके लिए सीएम योगी ने न केवल पुलिस बल को अत्याधुनिक हथियारों और प्रशिक्षण से सुसज्जित किया, बल्कि उनके मनोबल को भी ऊंचा किया। पिछले आठ वर्षों की सख्त नीति और अभियान का ही नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाने लगा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूछा, ममता बनर्जी क्‍या चाहती हैं? पाकिस्‍तान-बांग्‍लादेश के वोटर यहां वोट दें?

यह भी पढ़ें : Axiom-4 Mission : धरती पर लौटे पापा शुभांशु तो बेटा गोद में चढ़ा, पत्‍नी ने गले लग जताया प्‍यार

यह भी पढ़ें : UP News: मैनपुरी में स्‍कूलों को मर्ज करने के विरोध में सांसद डिंपल यादव ने डीएम को भेजा पत्र, मांगे जवाब

Advertisment

UP Police Action | yogi news | cm yogi news | Crime | UP crime | up crime news | yogi government news | lucknow news update | lucknow news today | latest lucknow news in hindi

latest lucknow news in hindi lucknow news today lucknow news update yogi government yogi government news up crime news UP crime Crime cm yogi news yogi news UP Police Action up police CM yogi CM Yogi Adityanath
Advertisment
Advertisment